{"_id":"64f87438ff036d79cd013ae4","slug":"ips-ajay-yadav-took-over-as-ig-of-bilaspur-range-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: आईपीएस अजय यादव ने ग्रहण किया बिलासपुर रेंज के आईजी का पदभार, निजात अभियान की जमकर की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: आईपीएस अजय यादव ने ग्रहण किया बिलासपुर रेंज के आईजी का पदभार, निजात अभियान की जमकर की तारीफ
Wed, 06 Sep 2023 06:15 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क,बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क,बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 06 Sep 2023 06:15 PM IST
सार
अजय यादव ने कहा कि बिलासपुर की टीम के साथ समन्वय बनाकर बेहतर काम करने का प्रयास रहेगा। बिलासपुर पुलिस का इतिहास अच्छा रहा है। उन्होंने कहा की निजात अभियान बहुत अच्छा है।
विज्ञापन
अजय यादव ने ग्रहण किया बिलासपुर रेंज के आईजी का पदभार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएस अजय यादव ने बिलासपुर रेंज के आईजी पद पर ज्वाइनिंग ले ली है। नए आईजी के पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दरअसल अजय कुमार यादव साल 2004 के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। जिन्होंने प्रदेश के कई जिले में एसपी रहकर काम किया है।
विज्ञापन
यहां तक बिलासपुर में भी एसपी रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके है। बुधवार को उनका स्वागत मौजूदा एसपी संतोष सिंह ने किया आईपीएस अजय यादव ने इस दौरान मीडिया से कहा छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग अन्य राज्यों की पुलिसिंग से बेहतर है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिलासपुर की टीम के साथ समन्वय बनाकर बेहतर काम करने का प्रयास रहेगा। बिलासपुर पुलिस का इतिहास अच्छा रहा है। उन्होंने कहा की निजात अभियान बहुत अच्छा है।
विज्ञापन