फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Hindu organizations accused of conversion during the program organized at Enam Church of Konni

Bilaspur: कोनी की एनम चर्च में कार्यक्रम के दौरान विवाद, हिंदू संगठनों ने धर्मांतरण करने का लगाया आरोप

Sun, 09 Mar 2025 11:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 09 Mar 2025 11:08 PM IST
सार

हिंदू संगठन के राम सिंह का कहना है कि एनम चर्च द्वारा गुपचुप तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा था। कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी और वीडियो दिखाकर धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी।

विज्ञापन
Hindu organizations accused of conversion during the program organized at Enam Church of Konni
विरोध जताते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में रविवार को एनम चर्च के एक कार्यक्रम में धर्मांतरण के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम में स्क्रीन पर वीडियो दिखाकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस विरोध के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए और कार्यक्रम का विरोध करने लगे। इसी दौरान पुलिस और संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।

विज्ञापन


हिंदू संगठन के राम सिंह का कहना है कि एनम चर्च द्वारा गुपचुप तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा था। कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी और वीडियो दिखाकर धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी। वहीं विवाद बढ़ता देख पुलिस ने तत्काल कार्यक्रम स्थल से टेंट और डोम हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद हिंदू संगठन ने कार्यक्रम स्थल पर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने बताया कि ग्राम रमतला में एक विशेष समुदाय के द्वारा सभा का आयोजन कराया जा रहा था। जिनकी सूचना मिली थी। जिसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समुदाय से कार्यक्रम की अनुमति का दस्तावेज पेश करना को कहा गया। लेकिन समुदाय के द्वारा किसी भी प्रकार से दस्तावेज पेश नहीं किया गया। जिसके संबंध में उनके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हिंदू संगठन और पुलिस के बीच ऐसी कोई झड़प नहीं हुई है और धर्मांतरण नहीं हो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed