फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   High Court transferred and reshuffled more than 40 civil judges

Bilaspur: हाईकोर्ट ने कई जिलों में पदस्थ 40 से अधिक सिविल जज, सत्र व जिला न्यायधीशों का किया फेरबदल और प्रमोशन

Thu, 10 Aug 2023 09:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 10 Aug 2023 09:52 PM IST
सार

बिलासपुर हाईकोर्ट ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ 40 से अधिक सिविल जज, सत्र व जिला न्यायधीशों का स्थानान्तरण व प्रमोशन किया है।

विज्ञापन
High Court transferred and reshuffled more than 40 civil judges
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिलासपुर हाईकोर्ट ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ 40 से अधिक सिविल जज, सत्र व जिला न्यायधीशों का स्थानान्तरण व प्रमोशन किया है। इस संबन्ध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार ओमप्रकाश सिंह चौहान एडीजे फर्स्ट सूरजपुर को स्थानांतरित कर हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार संतोष शर्मा डिस्ट्रिक्ट जज रायपुर, संतोष तिवारी फर्स्ट एडीजे रायपुर, नीलिमा सिंह बघेल फर्स्ट एडीजे अंबिकापुर, शहाबुद्दीन अंसारी एडीजे एफटीएससी (पॉक्सो )बलोदा बाजार, हिमांशु जैन एडीजे एफटीएससी कवर्धा, मोना चौहान सीजेएम कोंडागांव, प्रियंका अग्रवाल सिविल जज क्लास वन राजनांदगाँव, लोकेश कुमार थर्ड सिविल जज क्लास वन और वीरन्द्र सिंह फर्स्ट सिविल जज क्लास टू को बैकुंठपुर भेजा गया है।

विज्ञापन


दो जजों को वर्तमान कार्यस्थल पर ही प्रमोशन
सुनील कुमार नंदे थर्ड एडीजे  सूरजपुर को यहीं पर प्रथम एडीजे और मनोज कुमार सिंह ठाकुर सेकेण्ड एडीजे अम्बिकापुर को यहीं पर फर्स्ट एडीजे के रूप में पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन

8 सिविल जज हुए स्थानांतरित 

हाईकोर्ट ने अमन तिग्गा को सिविल जज वन कोरिया, विनय कुमार साहू को अतिरिक्त जज सिविल कोर्ट बलरामपुर, योगिता कंवर को सिविल जज राजनांदगांव, श्वेता ठाकुर सिविल जज मुंगेली, शैलेश कुमार वशिष्ठ को सिविल जज राजनांदगांव, शाश्वत दुबे को एडिशनल जज सिविल कोर्ट बलरामपुर, सिद्धार्थ आनंद सोनी को सिविल जज कोरबा और शिवेंद्र कुमार टेकाम को धमतरी में सेकेण्ड सिविल जज नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 सीजेएम और एसीजेएम हुए पदोन्नत

18 ज्युडिशियल अफसरों को पदोन्नत किया गया है। पारुल श्रीवास्तव को  सीजेएम सारंगढ़, सर्वविजय अग्रवाल को सीजेएम जांजगीर चाम्पा, विवेक गर्ग को सीजेएम खैरागढ़, ताजुद्दीन आसिफ को सीजेएम बीजापुर¸ गंगा पटेल को सीजेएम सक्ती, एकता अग्रवाल सीजेएम पेंड्रा रोड, दुलार सिंह निर्मलकर को अम्बागढ़ चौकी ,हरेन्द्र सिंह नाग सीजेएम नारायणपुर, श्वेता को सीजेएम कबीर धाम, श्रुति दुबे सीजेएम मनेन्द्रगढ़, श्वेता उपाध्याय को एसीजेएम रायपुर, ओमप्रकाश साहू एसीजेएम कवर्धा, उमेश कुमार उपाध्याय सीजेएम बेमेतरा, गीतेश कुमार कौशिक सीजेएम सुकमा, रूपनारायण राठौर सीजेएम बस्तर, अश्वनी चतुर्वेदी सीजेएम कोरबा, यशोदा नाग सीजेएम कोंडागांव और सीमा प्रताप चन्द्र को एसीजेएम डोंगरगढ़ नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed