{"_id":"65b5df876741ef710b035323","slug":"helmet-wearers-honored-with-roses-in-mungeli-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mungeli: हेलमेट पहनने वालों को गुलाब भेंट कर किया गया सम्मानित, यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mungeli: हेलमेट पहनने वालों को गुलाब भेंट कर किया गया सम्मानित, यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई
Sun, 28 Jan 2024 10:32 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:32 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट पहनने वालों को गुलाब भेंट कर किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगेली सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर विकल एक्ट के धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, हेलमेट का उपयोग कर दुपहिया वाहन चला कर रहे वाहन चालकों के उत्साहवर्धन के लिए गुलाब का फूल देकर प्रोत्साहित किया गया। पड़ाव चौक मे चेकिंग के दौरान कार्रवाई में नौ मोटरसाइकिल पर अवैध मोडिफाइड साइलेंसर और पांच वाहनों पर प्रेशर हॉर्न लगाने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इसी क्रम में सभी वाहन चालकों से अपीली की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं। संपूर्ण कार्रवाई यातायात पुलिस मुंगेली एवं सिटी कोतवाली मुंगेली के साझा अभियान के तहत की गई। आपको बता दें कि मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पूर्णतः गैर कानूनी है, जिसमे प्रथम अपराध पर 5000 रुपए के दंड का प्रावधान है। जिसमें पूर्णवृत्ति होने पर अर्थदंड में वृद्धि का भी प्रावधान है।
विज्ञापन