फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Hearing in High Court on petition of Palash Chandel in case of misdeed of a tribal girl

Bilaspur: आदिवासी युवती से दुष्कर्म के मामले में पलाश चंदेल की याचिका पर हुई सुनवाई, 24 फरवरी मिली अगली तारीख

Fri, 10 Feb 2023 10:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 Feb 2023 10:00 PM IST
सार

पलाश चंदेल के खिलाफ एक आदिवासी युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने की पुलिस में शिकायत की है। मामले में पुलिस ने पलाश चंदेल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Hearing in High Court on petition of Palash Chandel in case of misdeed of a tribal girl
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदिवासी युवती से दुष्कर्म के मामले में नेता प्रतिपक्ष के बेटे पलाश चंदेल की याचिका पर शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने शिकायतकर्ता पीड़ित युवती को नोटिस तामील कराने के निर्देश राज्य सरकार को दिए हैं। जिसमें पीड़ित युवती को अगली सुनवाई के पहले न्यायालय में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल ने अपने खिलाफ हुई एफआईआर को निरस्त करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिस पर हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। पलाश चंदेल ने अपनी रिट पिटीशन में कहा है कि युवती ने झूठा आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी।

बता दें पलाश चंदेल के खिलाफ एक आदिवासी युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने की पुलिस में शिकायत की है। मामले में पुलिस ने पलाश चंदेल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। मामले में पीड़िता ने अपनी जान का खतरा बताते हुए सीएम भूपेश बघेल से सुरक्षा की मांग की थी। मामले में सीएम भूपेश बघेल ने पीड़िता को सुरक्षा देने के साथ ही आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed