फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Federation opens front against dismissal of health workers

Bilaspur: स्वास्थ्य कर्मचारियों की बर्खास्तगी के विरोध में फेडरेशन ने खोला मोर्चा, रैली निकालकर जताया विरोध

Mon, 04 Sep 2023 06:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 04 Sep 2023 06:56 PM IST
सार

फेडरेशन का कहना है कि, सरकार को संवाद कर स्वास्थ्य कर्मचारियों के समस्या का निराकरण करना चाहिए। साथ ही बर्खास्त कर्मचारियों को तत्काल बहाल कर मांगों पर विचार करना चाहिए। 

विज्ञापन
Federation opens front against dismissal of health workers
स्वास्थ्य कर्मचारियों की बर्खास्तगी के विरोध में फेडरेशन ने खोला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एक बार फिर लामबंद हो गया है। स्वास्थ्य कर्मचारियों की बर्खास्तगी के विरोध में फेडरेशन ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में बिलासपुर में आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने रैली निकालकर इसका विरोध जताया। फेडरेशन ने इस दौरान सीएम के नाम कलेक्टर को मांग पत्र भी सौंपा और दमनात्मक कार्रवाई का विरोध करते हुए संवाद कर समस्या का निराकरण करने की मांग की।

विज्ञापन


दरअसल जिले में 205 स्वास्थ्य कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। सीएमएचओ ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है। फेडरेशन का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों में भी स्वास्थ्य विभाग ने अपना कर्तव्य निभाया है। ऐसे में उन कर्मचारियों पर इस तरह दमनात्मक बर्खास्तगी की कार्रवाई सही नहीं है। 

विज्ञापन

 

फेडरेशन का कहना है कि, सरकार को संवाद कर स्वास्थ्य कर्मचारियों के समस्या का निराकरण करना चाहिए। साथ ही बर्खास्त कर्मचारियों को तत्काल बहाल कर मांगों पर विचार करना चाहिए। दूसरी तरफ लोगों और मरीजों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूसरे कर्मचारियों से स्थिति पर नियंत्रण पाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed