फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Deputy CM Sharma said Democracy was strangled during Emergency dark shadow of Naxalism will be removed in Bila

Bilaspur: डिप्टी सीएम शर्मा बोले- आपातकाल के दौरान घोंटा गया लोकतंत्र का गला, दूर होगी नक्सलवाद की काली छाया

Tue, 25 Jun 2024 03:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Jun 2024 03:15 PM IST
सार

नक्सलवाद के सवाल पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि, बस्तर से नक्सलवाद की काली छाया को दूर करना है, बस्तर के गांव- गांव तक विकास को पहुंचाना है।

विज्ञापन
Deputy CM Sharma said Democracy was strangled during Emergency dark shadow of Naxalism will be removed in Bila
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज प्रवास में बिलासपुर पहुंचे। यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत किया। डिप्टी सीएम शर्मा इस दौरान बीजेपी कार्यालय भी पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए आपातकाल को लेकर चर्चा की। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस दौरान मिडिया से चर्चा करते हुए आपातकाल को लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, आपातकाल के विषय को बीजेपी की धारणा स्पष्ट है। भाजपा लोकतंत्र की संवाहक पार्टी है और कांग्रेस व अन्य पार्टियां लोकतंत्र को समाप्त करने वाली पार्टी हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उस समय लोकतंत्र का दमन किया गया था उसकी याद आज भी लोगों के जहन में है। आगे उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की दमनात्मक कार्रवाई ऐसी की विगत सरकार में मिशाबंदियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता, सम्मान की राशि तक को बंद कर दिया गया। लेकिन भाजपा सरकार बनते ही पांच साल की पूरी राशि सम्मान मिशाबंदियों को दी गई। जब लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा था, जब दमनात्मक कार्यवाहियां हो रही थीं, हर जगह जब काली छाया थी, तब इन्होंने चिराग उठाकर दौड़ लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सलवाद के सवाल पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि, बस्तर से नक्सलवाद की काली छाया को दूर करना है, बस्तर के गांव- गांव तक विकास को पहुंचाना है। इसके लिए केवल ऑपरेशन ही एक आयाम नहीं है, इसको जड़ से समाप्त करने के लिए अनेक आयामों पर काम किया जाना है। डिप्टी सीएम ने प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर पर जवाब देते हुए कहा कि, पहले लोग एफआईआर के लिए भटका करते थे। अब एफआईआर भी हो रहे हैं, जांच भी हो रही है। 


विगत सरकार की तरह अनुचित कामों के संरक्षण में पुलिस को लगाने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। पुलिस अब केवल पुलिसिंग पर ध्यान दे रही है। पुलिस का सीधा संदेश से पुलिस को देखते ही दुर्जनों के मन में भय और सज्जनों के मन में शांति, प्रसन्नता और ताकत आनी चाहिए। डिप्टी सीएम ने बलौदाबाजार की घटना को लेकर कहा कि, जो बेगुनाह होंगे उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी लेकिन जो गुनाहगार होंगे उन्हें छोड़ा भी नहीं जाएगा। आगे साय केबिनेट के विस्तार पर डिप्टी सीएम ने कहा कि, वो मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है वह जैसा निर्णय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed