{"_id":"64283ea0f5c02894c50f37c9","slug":"chhattisgarh-police-arrested-eight-youths-in-drink-and-drive-case-in-bilaspur-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में खुला बार: खुली डिक्की में शराब पीकर कर रहे थे हंगामा, पुलिस ने पीछा कर आठ का किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में खुला बार: खुली डिक्की में शराब पीकर कर रहे थे हंगामा, पुलिस ने पीछा कर आठ का किया गिरफ्तार
Sat, 01 Apr 2023 07:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 01 Apr 2023 07:54 PM IST
सार
तलाशी के दौरान पुलिस को कार से शराब की बोतल और अन्य चीजें बरामद हुई हैं। जिस पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर ड्रिंक एंड ड्राइव और आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
चलती कार में शराब पीते हुए हुड़दंग करने वाले युवक गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शराब पीते हुए हंगामा करने वाले आठ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी शुक्रवार रात चलती कार की खुली डिक्की में बैठकर शराब पी रहे थे। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस को जानकारी लगी तो पेट्रेलिंग टीम ने कार का पीछा कर युवको को पकड़ लिया। युवकों का यह हंगामेदार वीडियो वायरल है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, व्यापार विहार के पास एक तेज रफ्तार कार में सवार कुछ युवक हुड़दंग कर रहे थे। कार की खुली डिक्की में बैठकर फर्राटे भरते हुए राहगीरों से आपत्तिजनक व्यवहार करते रहे। युवक बोतल और डिस्पोजल गिलास लेकर घूम-घूमकर शराब पी रहे थे। उनके हुड़दंग का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने नशे में धुत युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान पुलिस को कार से शराब की बोतल और अन्य चीजें बरामद हुई हैं। जिस पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर ड्रिंक एंड ड्राइव और आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया है। साथ ही स्कोडा कार को पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों में देवरीखुर्द निवासी लोकेश कुमार, तिफरा का शैलेंद्र मोहले, सरकंडा का हजारी साहू, विनोबा नगर का पंकज यादव, रिंग रोड का चंद्रशेखर खैरवार, विद्यानगर का प्रखर पटेल मोपका का परितोष और वैष्णवी बिहार का रहने वाले सोमेश्वर राव शामिल है।