फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Chhattisgarh High Court appointed commissioner to investigate dust and smoke coming out of thermal plant

Chhattisgarh: थर्मल प्लांट से निकल रहे धूल-धुएं की जांच करेंगे कमिश्नर, हाईकोर्ट ने 28 अगस्त तक मांगी रिपोर्ट

Tue, 25 Jul 2023 10:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Jul 2023 10:25 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश भर के थर्मल आधारित विभिन्न प्लांट की जांच के लिए कमिश्नर नियुक्त किए हैं। यह कमिश्नर प्लांट से निकलने वाले धूल, धुएं और प्रभावित मामलों की जांच करेंगे। कोर्ट ने जांच कर 28 अगस्त तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh High Court appointed commissioner to investigate dust and smoke coming out of thermal plant
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : Social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश भर के थर्मल आधारित विभिन्न प्लांट की जांच के लिए कमिश्नर नियुक्त किए हैं। यह कमिश्नर प्लांट से निकलने वाले धूल, धुएं और प्रभावित मामलों की जांच करेंगे। कोर्ट ने जांच कर 28 अगस्त तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इन प्लांटों से निकल रहे धूल और धुएं के चलते श्रमिक बीमार पड़ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद कोर्ट ने इसे स्वतः संज्ञान लेकर जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में हुई। 

विज्ञापन


प्रदेश भर में संचालित तमाम प्लांटों में काम करने वाले मजदूरों को सीमेंट,कोयला और लोहे की डस्ट से बहुत परेशानी होती है। इसके कारण मजदूरों के फेफड़े बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इसे लेकर उत्कल सेवा समिति व अन्य ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इस पर कोर्ट ने भी स्वतः संज्ञान लिया है। सुनवाई के दौरान शासन की ओर से बताया गया था कि राज्य में करीब 60 स्पंज आयरन या सीमेंट प्लांट हैं, जहां से इस प्रकार की शिकायत आ रही है। इसके बाद कोर्ट ने आठ कमिश्नर नियुक्त कर रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


कोर्ट की ओर से निर्देश दिया गया है कि जांच के दौरान कमिश्नर अपनी रिपोर्ट में बताएंगे कि कितने लोग प्रभावित हैं और इनके लिए क्या किया जा रहा है। हाईकोर्ट ने सभी कोर्ट कमिश्नर को 87 उद्योगों की लिस्ट दी है। जहां जाकर निरीक्षण करना है। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग भिलाई, रायगढ़, कोरबा, चांपा जांजगीर, सरगुजा, बस्तर के उद्योग शामिल हैं। अधिवक्ता प्रतीक शर्मा, संजय कुमार अग्रवाल, पीआर. पाटनकर, अपूर्व त्रिपाठी,संघर्ष पांडे, रजनी सोरेन, अदिति सिंघवी,पलाश तिवारी निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed