फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Chhattisgarh film Kiran selected in Sweden Stockholm City Film Festival

Bilaspur: स्वीडन के स्टॉकहोम सिटी फिल्म फेस्टिवल में हुआ छत्तीसगढ़ की फिल्म किरण का चयन

Thu, 19 Jan 2023 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 19 Jan 2023 11:27 AM IST
सार

थर्ड जेंडर के जीवन पर आधारित फिल्म 'किरण' का तीसरे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन हुआ है। इस बार स्वीडन के स्टॉकहोम सिटी फिल्म फेस्टिवल में इसका चयन किया गया है। इससे पहले जयपुर के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और ब्रिटेन के लिफ्ट ऑफ फिल्म फेस्टिवल में भी इसका चयन हो चुका है।

विज्ञापन
Chhattisgarh film Kiran selected in Sweden Stockholm City Film Festival
छत्तीसगढ़ की फिल्म किरन का स्वीडन के स्टॉकहोम सिटी फिल्म फेस्टिवल में चयन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ी फिल्म का चयन स्वीडन के स्टॉकहोम सिटी फिल्म फेस्टिवल में किया गया है। किरण फिल्म जो कि थर्ड जेंडर के जीवन पर आधारित है, इसका चयन पहले जयपुर के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और ब्रिटेन के लिफ्ट ऑफ फिल्म फेस्टिवल में भी हो चुका है। इस फिल्म का यह तीसरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल है जहां पर इस फिल्म को चयनित किया गया है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में जब हमने इस फिल्म के निर्माता निर्देशक और अभिनेता अखिलेश पांडे से बात की तो उन्होंने बताया कि यह उनके लिए बड़ा हर्ष का विषय है कि उनकी फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। उनकी फिल्म का चयन इतने बड़े फेस्टिवल्स में लगातार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सामान्य छत्तीसगढ़ी फिल्मों से जरा हटकर है और इस फिल्म को बनाकर उन्होंने एक नए तरह का प्रयोग किया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यह फिल्म और भी बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में चयनित हो सकती है और वह इस फिल्म के माध्यम से छत्तीसगढ़ी फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं इसके लिए उन्होंने अपनी संपूर्ण टीम को बधाई दी है। कहा है कि अगर सारी टीम के लोग एक साथ मिलकर काम नहीं करते तो यह फिल्म बनना संभव नहीं हो पाती। इसलिए सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म के कार्यकारी निर्देशक मुंबई के सावन वर्मा है। कास्टिंग डायरेक्टर मनमोहन पात्रे, प्रोडक्शन मैनेजर अभिषेक गौतम और संपादन दरस विश्वकर्मा के द्वारा किया गया है। इस फिल्म की मुख्य भूमिका अखिलेश पांडे, संजय श्रीवास्तव, किरण सिंह, आरसी गुप्ता, आनंद तांबे, डॉक्टर आरती पांडे, संजय दुबे, डॉक्टर अरुण पटनायक, डॉक्टर नत्थू लाल पटेल, डॉ अंजू शुक्ला, दिनेश सिंह राजपूत, सोनू महंत, मनोज ठाकुर, सनी मनीष भटेजा, आराध्या सिन्हा, सोनल अग्रवाल, दिशा सिंह राजपूत, श्वेता दुबे, सोनम दुबे, अजय शर्मा, एस विश्वनाथ राव, दिनेश पांडे, रामअवतार निर्मलकर, सुमित दुआ, चंचल सलूजा, सुनील दत्त मिश्रा, शैलेंद्र तिवारी, भवर बंजारे, मोनू रजक आदि हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed