{"_id":"640f4aeabe19a148fd0b80a3","slug":"chhattisgarh-bjp-will-protest-outside-vidhansabha-on-pm-awas-yojna-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोर आवास, मोर हक: भाजपा 15 मार्च को घेरेगी विधानसभा; अध्यक्ष साव बोले- कांग्रेस राज में गरीबों को नहीं मिला हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोर आवास, मोर हक: भाजपा 15 मार्च को घेरेगी विधानसभा; अध्यक्ष साव बोले- कांग्रेस राज में गरीबों को नहीं मिला हक
Mon, 13 Mar 2023 09:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 13 Mar 2023 09:40 PM IST
सार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस सरकार के राज में गरीबों को उनका आवास तक नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार से गरीबों के आवास के लिए राशि जारी होने के बाद भी राज्य सरकार मैचिंग ग्रांट जारी नहीं कर रही है। जिससे गरीबों को उनका आवास नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पीएम आवास योजना को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लगातार प्रदर्शन कर रही भाजपा अब 15 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बिलासपुर से रायपुर पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि मोर आवास, मोर हक की बात करने वाली कांग्रेस सरकार में गरीबों को ही उनका हक नहीं मिला है। आरोप है कि कांग्रेस अपने अंशदान की राशि नहीं दे रही है, जिससे आवास योजना पर ग्रहण लग हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से आवासहीन गरीबों को मकान दिलाने के लिए मोर आवास, मोर अधिकार के तहत करीब 16 लाख परिवारों को देने का लक्ष्य रखा गया था। इस योजना के तहत 12 लाख लोगों के लिए आवास उपलब्ध कराने की स्वीकृति भी दे दी गई थी। जिसमें केंद्र की ओर से 60 प्रतिशत और राज्य की ओर से 40 प्रतिशत राशि दिए जाने का प्रावधान है। भाजपा का दावा है कि, साल 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से आवासहीनों को मकान नही दिए गए।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस सरकार के राज में गरीबों को उनका आवास तक नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार से गरीबों के आवास के लिए राशि जारी होने के बाद भी राज्य सरकार मैचिंग ग्रांट जारी नहीं कर रही है। जिससे गरीबों को उनका आवास नहीं मिल पा रहा है। तमाम घोषणाओं के साथ सरकार गरीबों को आवास देने में भी फेल साबित हुई है। घोषणा पत्र में गरीबों को आवास देने का वादा कर सरकार ने गरीबों से वादाखिलाफी किया है।