फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Case filed against eight people over Namaz controversy in Guru Ghasidas University

CG: छात्रों को नमाज पढ़ने के लिए किया मजबूर, यूनिवर्सिटी के सात शिक्षकों समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 27 Apr 2025 11:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 27 Apr 2025 11:30 AM IST
सार

बिलासपुर में एनएसएस शिविर के दौरान कुछ छात्रों को नमाज अदा करने के लिए मजबूर करने के आरोप में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एनएसएस प्रभारी और सात प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case filed against eight people over Namaz controversy in Guru Ghasidas University
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एनएसएस शिविर के दौरान कुछ छात्रों को नमाज अदा करने के लिए मजबूर करने के आरोप में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एनएसएस प्रभारी और सात प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


कोतवाली सीएसपी अक्षय सभाद्रा ने बताया कि बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के द्वारा सात दिवसीय एनएसएस शिविर 26 मार्च से 1 अप्रैल तक ग्राम शिवतराई कोटा में आयोजित किया गया था। आरोप है कि उस शिविर में 31 मार्च को टीम प्रभारी व अन्य लोगों के द्वारा कुछ छात्रों को नमाज अदा करने के लिए मजबूर किया गया।  
विज्ञापन


इस पर छात्रों ने घटना के लिखित शिकायत कोनी थाने में की थी। जिसके बाद हिंदू सामाजिक व छात्र संगठन के द्वारा कार्रवाई की मांग को लेकर विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा मचाया गया था। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर कोनी पुलिस ने छात्रों की रिपोर्ट पर जांच में जुट गई थी। जिसके बाद अब पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed