फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Car hits bike in Bilaspur pregnant woman dies

Bilaspur: कार ने बाइक को मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत, पति और दो बच्ची भी घायल; वाहन पर लिखा था एसडीएम

Mon, 11 Aug 2025 11:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Aug 2025 11:23 PM IST
सार

हादसे के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि यह वाहन पेंड्रा एसडीएम ऋचा चंद्राकर का सरकारी वाहन है, फिलहाल जो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने तलाश कर गाड़ी को खोज निकाला और थाने में सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Car hits bike in Bilaspur pregnant woman dies
इसी वाहन ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में सरकारी गाड़ी से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें गर्भवती महिला की मौत हो गई है। हादसे में महिला का पति और दो बच्चे भी घायल हुए हैं। यह घटना राखी के दिन हुई थी, लेकिन हादसे के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया था। ममले मे आज खुद ग्रामीणों ने वाहन को खोज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है वहीं नीली बत्ती लगी हुई गाड़ी में एसडीएम लिखा हुआ है।

विज्ञापन


दरअसल, राखी के दिन 9 अगस्त को कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। भरनी के देवरी गांव निवासी सुमित सूर्यवंशी अपनी पत्नी हेमलता, 7 साल की बेटी मिंटी और 10 साल के बेटे रिशु के साथ राखी मनाने पत्नी के मायके सेमरताल जा रहा था। जहां उसकी पत्नी अपने भाइयों को राखी बांधने वाली थी। लेकिन वो वहां पहुंच पाती उससे पहले ही रास्ते में पीछे से तेज रफ्तार सरकारी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की गर्भवती हेमलता की मौके पर ही मौत हो गई। पति सुमित और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि यह वाहन पेंड्रा एसडीएम ऋचा चंद्राकर का सरकारी वाहन है, फिलहाल जो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने तलाश कर गाड़ी को खोज निकाला और थाने में सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में घायल बेटा रिशु अभी भी सिम्स में भर्ती है। जबकि बेटी को छुट्टी दे दी गई है। पति का इलाज भी जारी है। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गुस्सा है और वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed