फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bulldozer was run on illegal property of murder accused in Bilaspur.

Bulldozer Action: हत्या के आरोपियों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, मकानों पर चस्पा नोटिस, निगम ने की कार्रवाई

Mon, 19 Feb 2024 11:39 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 19 Feb 2024 11:39 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हत्या के आरोपी की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया। अतिक्रमण कर दुकान मकान बनाने वाले खिलाफ नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Bulldozer was run on illegal property of murder accused in Bilaspur.
बुलडोजर की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में रविवार देर शाम खमतराई रोड के पास अटल चौक में हत्या के आरोपी गोपी सूर्यवंशी के अवैध रूप से खोली गई दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। सरकारी जमीन पर मकान बनाने पर नोटिस चस्पा किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, अतिक्रमण कर दुकान मकान बनाने वालों के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत गोपी सूर्यवंशी और अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


दरअसल, सरकंडा क्षेत्र में 15 फरवरी की रात दिपक नाम के ड्राइवर की हत्या हो गई थी। जिसके बाद डिप्टी सीएम अरुण साव से मृतक के परिजनों ने भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से मृतक दीपक के पिता ने मोबाइल पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा से बात की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने रोते हुए डिप्टी सीएम और गृह मंत्री से अपने बेटे के हत्यारों के मकान में बुलडोजर चलाने की मांग की थी। इस पर गृह मंत्री ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। वहीं नगर निगम ने जब इस मामले की पड़ताल की तो आरोपी की दुकान अवैध रूप से पाई गई। जिस पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई। वहीं सरकारी जमीन पर बने मकान पर नोटिस चस्पा किया। 24 घंटे के अंदर अवैध निर्माण नहीं हटाने पर उसे तोडने का अल्टीमेट दिया गया है।

हत्या के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हुई। अवैध अतिक्रमण और निर्माण पर निगम का बुलडोजर चला। खमतराई अटल चौक के पास निगम की कार्रवाई जारी है। मृतक के परिजनों ने बुलडोजर कार्रवाई की मांग की थी। डिप्टी सीएम अरुण साव ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। बीते दिनों आरोपियों ने पंकज उपाध्याय की निर्मम हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed