{"_id":"63f4d3349506fd091d0ae567","slug":"bjp-state-president-arun-saw-attacked-the-congress-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- बेरोजगारों के ठगने का काम कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- बेरोजगारों के ठगने का काम कर रही सरकार
Tue, 21 Feb 2023 07:50 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 21 Feb 2023 07:50 PM IST
सार
साव ने कहा कि प्रदेश में तथ्य और साक्ष्यों के आधार पर ईडी की कार्रवाई हो रही है। गिरफ्तार लोगों को अब तक जमानत नहीं मिली है, इससे साफ है कि ईडी के पास पर्याप्त साक्ष्य है ईडी की कार्रवाई सही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एक बार फिर कांग्रेस के अधिवेशन, युवाओं के बेरोजगारी भत्ता, मोर जमीन मोर आवास और ईडी की कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। साव ने कहा कि प्रदेश में तथ्य और साक्ष्यों के आधार पर ईडी की कार्रवाई हो रही है। गिरफ्तार लोगों को अब तक जमानत नहीं मिली है, इससे साफ है कि ईडी के पास पर्याप्त साक्ष्य है ईडी की कार्रवाई सही है। अब तक जितनी भी कार्रवाई हुई है, उसमें जो करोड़ों की संपत्ति, पैसे मिले हैं ईडी की कार्यवाही सही दिशा में है।
विज्ञापन
आगे साव ने बेरोजगार युवाओं के बेरोजगारी भत्ते को लेकर कहा कि जिस तरह 2018 में सरकार ने प्रदेश के युवाओं को लॉलीपॉप पकड़ाया, आज जब चार साल से अधिक समय बीत गया है, सरकार ढाई हजार रुपए प्रति महीना प्रति बेरोजगार देने की बात कर रही है, उसमें भी जिस प्रकार से नियम बनाए गए हैं, अब चुनाव नजदीक आ गया है राज्य सरकार एक बार फिर से युवाओं को ठगने का धोखा देने का काम करने जा रही है। आगे उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ का युवा स्वाभिमानी, मेहनती है, वह सरकार के झांसे में नहीं आने वाला है।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर कहा कि भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस डरी हुई है। छत्तीसगढ़ का हर वर्ग नाराज है। बड़े-बड़े वादे कर भारी बहुमत से सरकार में आने के बाद कोई वादा सरकार का पूरा नहीं हुआ है। आज हर वर्ग ठगा हुआ महसूस कर रहा है। प्रदेशभर में हर जगह कर्मचारी संगठन, अन्य संगठन आंदोलन करते दिख रहे हैं। इससे साफ है राज्य में कांग्रेस सरकार को लेकर भयंकर आक्रोश है। इससे कोई डरा हुआ है तो कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की सरकार है।
विज्ञापन
आगे साव ने मोर जमीन मोर आवास को लेकर कहा कि प्रदेश के 16 लाख गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित हैं। भाजपा उन गरीबों के हित और हक की लड़ाई लड़ रही है। मोदी जी हर गरीब को पक्का मकान देना चाहते हैं। उसमें भूपेश सरकार बाधक बनी हुई है। आगे साव ने कहा कि, भाजपा इसे लेकर आवाज उठा रही है। विधानसभा क्षेत्रों में आंदोपन चल रहा है, जिसके बाद जिला फिर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की तैयारी है।