फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   BJP state president Arun Sao targeted the Chhattisgarh Congress meeting held in Delhi

कांग्रेस की बैठक पर साव का तंज: बोले- छत्तीसगढ़ सरकार एटीएम की तरह काम कर रही, इसलिए जाना पड़ता है दिल्ली

Wed, 28 Jun 2023 08:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 28 Jun 2023 08:23 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि, एक बार फिर झूठे वादे और लुभावने वादे करने की तैयारी कांग्रेस पार्टी कर रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता एक बार धोखा खा चुकी है। एक भी वादे राज्य सरकार ने पूरे नहीं किए हैं। सरकार ने आज छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। 

विज्ञापन
BJP state president Arun Sao targeted the Chhattisgarh Congress meeting held in Delhi
अरुण साव, अध्यक्ष्र छत्तीसगढ़ भाजपा। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली में बुधवार को हुई छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, लगातार यह बात आती रहती है कि छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस के एटीएम के रूप में काम कर रही है। एटीएम के रूप में काम करने के लिए ही उन्हें बार-बार दिल्ली जाना पड़ता है।  साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता भी इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। पिछले साढे़ चार सालों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की दुर्दशा की है। देश में छत्तीसगढ़ को शर्मसार किया है। 

विज्ञापन


बिलासपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष साव ने कहा कि, घोटाले का प्रदेश, ठप विकास, नशे और माफिया के गढ़ के रूप में छत्तीसगढ़ को देखा जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ में कुछ चल रहा है तो केवल लूट खसोट और घोटाला चल रहा है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। सरकार ने छत्तीसगढ़ की आज ये हालत कर दी है। जनता ने तय कर लिया है कि सरकार की विदाई करना है। राज्य में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है। साढ़े चार साल में सिर्फ लोगों को ठगने और धोखा देने का काम किया है। 
विज्ञापन


साव ने कहा कि, एक बार फिर झूठे वादे और लुभावने वादे करने की तैयारी कांग्रेस पार्टी कर रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता एक बार धोखा खा चुकी है। एक भी वादे राज्य सरकार ने पूरे नहीं किए हैं। सरकार ने आज छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। विकास के सारे काम ठप हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को कुछ हाथ लगने वाला नहीं है। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस की विदाई करने का तय कर लिया है। नवंबर में छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed