{"_id":"64f9ec6cff0bcf3aeb08f31a","slug":"bjp-state-president-arun-sao-made-a-big-attack-on-congress-on-different-issues-2023-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: अरुण साव ने कई मुद्दों पर सीएम बघेल को घेरा, बोले- जनता तैयार, उखाड़ फेंकेगी कांग्रेस की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: अरुण साव ने कई मुद्दों पर सीएम बघेल को घेरा, बोले- जनता तैयार, उखाड़ फेंकेगी कांग्रेस की सरकार
Thu, 07 Sep 2023 09:00 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 07 Sep 2023 09:00 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस के नेता न तो संविधान को मानते हैं, न कानून को मानते हैं। एक परिवार की चाकरी और एक परिवार के लिए काम करने का इनका स्वभाव है। छत्तीसगढ़ की जनता राज्य की भूपेश बघेल की वादा खिलाफी करने वाली सरकार को सबक सिखाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
अरुण साव (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सबसे पहले भारत और इंडिया के मुद्दे पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता न तो संविधान को मानते हैं, न कानून को मानते हैं। एक परिवार की चाकरी और एक परिवार के लिए काम करने का इनका स्वभाव है। देश के प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते यह अब देश का विरोध करने लगे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि यह हमारे संविधान में ही है भारत that is india इसलिए भारत का जब भी नाम आता है ये तिलमिलाने लगते हैं। जिस प्रकार से कभी ये सनातन का विरोध करते हैं। कभी हिंदुत्व का विरोध करते हैं। अब यह भारत का विरोध करने लगे हैं। छत्तीसगढ़ में पदयात्रा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छग में आज कांग्रेस जनता का सामना नहीं कर पा रही है। जनता के प्रश्नों का जवाब नहीं दे पा रही है। इसलिए ये यात्रा करें जो भी करें राजनीतिक दल है सबको अपना कार्यक्रम करने का अधिकार है।
लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता ने छत्तीसगढ़ में परिवर्तन करने और कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। आगे साव ने कांग्रेस के भरोसे के सम्मेलन पर निशाना साधते हुए कहा कि आज राज्य की कांग्रेस सरकार, भूपेश बघेल की सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है। हर वर्ग को इस सरकार ने ठगने का काम किया है। धोखा देने का काम किया है। फिर से छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा देने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणा कर रहे हैं।
विज्ञापन
आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है, इन्हें पहचान चुकी है। 36 वादों में एक भी वादा इस सरकार ने पूरा नहीं किया है। छत्तीसगढ़ की जनता राज्य की भूपेश बघेल की वादा खिलाफी करने वाली सरकार को सबक सिखाने की तैयारी में है। वो इंतजार कर रहे हैं कि कब नवंबर का महीना आए कमल का बटन दबाकर कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेककर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं।