फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   BJP has confidence sitting MLAs also bet on defeated Amar Aggarwal

Bilaspur: BJP को मौजूदा विधायकों पर भरोसा, हार चुके अमर अग्रवाल पर भी लगाया दांव, बेलतरा सीट पर संशय बरकरार

Tue, 10 Oct 2023 02:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Oct 2023 02:24 PM IST
सार

मुंगेली से पुन्नूलाल मोहिले,मस्तूरी से डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, बिल्हा से धरमलाल कौशिक, इन सभी विधायकों पर बीजेपी ने फिर से दांव खेला है, लेकिन बेलतरा में मामला अभी भी फंसा हुआ है।

विज्ञापन
BJP has confidence sitting MLAs also bet on defeated Amar Aggarwal
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी शंखनाद होते ही हाईप्रोफाइल बिलासपुर जिले में भी राजनीतिक गर्माहट अब तेज हो गई है। मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने बेलतरा छोड़ अविभाजित बिलासपुर की सभी आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिये हैं। बेलतरा सीट में अभी भी कांटा फंसा हुआ नजर आ रहा है। मजे की बात सबसे हाईप्रोफाइल सीट बिलासपुर में हारे हुए बीजेपी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पर पार्टी ने एक बार फिर दांव खेला है। लेकिन पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बेलतरा से भाजपा के सिटिंग एमएलए रजनीश सिंह पर पार्टी में गतिरोध है लिहाजा बेलतरा में बीजेपी का मामला फंसा हुआ है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बेलतरा में नवोदित बीजेपी नेता प्रवीण झा की उम्मीदवारी भी तगड़ी मानी जा रही है और युवा बीजेपी नेता सुशांत सिंह भी एक अच्छे दावेदार माने जा रहे हैं। आपको बता दें कि बीजेपी के दूसरी सूची में बिलासपुर जिले से बिलासपुर कोटा, बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर से प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है, वहीं सीमावर्ती जिला मुंगेली से मुंगेली और लोरमी दोनों सीटों पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। लोरमी सीट से इस बार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को मौका दिया गया है। आपको बता दें कि अविभाजित बिलासपुर जिले से सभी मौजूदा बीजेपी विधायकों पर बीजेपी ने भरोसा जताया है।

विज्ञापन


मुंगेली से पुन्नूलाल मोहिले,मस्तूरी से डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, बिल्हा से धरमलाल कौशिक, इन सभी विधायकों पर बीजेपी ने फिर से दांव खेला है, लेकिन बेलतरा में मामला अभी भी फंसा हुआ है। दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान भी जल्द सम्भव है। सम्भवतः पितृपक्ष के बाद कांग्रेस अपने सभी सीटों पर एक साथ पत्ता खोलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed