{"_id":"6783be48c4cc9d982e02ad95","slug":"bjp-accused-of-cutting-reservation-for-obc-category-congress-targeted-bjp-government-in-bilaspur-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: ओबीसी वर्ग के आरक्षण में कटौती का भाजपा पर आरोप, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: ओबीसी वर्ग के आरक्षण में कटौती का भाजपा पर आरोप, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
Sun, 12 Jan 2025 06:36 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:36 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार पर ओबीसी वर्ग के आरक्षण में कटौती का गंभीर आरोप लगा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में आरक्षण के प्रावधानों में किए गए बदलाव से ओबीसी वर्ग के अधिकारों पर डाका डाला गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस का भाजपा पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार पर ओबीसी वर्ग के आरक्षण में कटौती का गंभीर आरोप लगा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में आरक्षण के प्रावधानों में किए गए बदलाव से ओबीसी वर्ग के अधिकारों पर डाका डाला गया है। इस फैसले से कई जिलों में ओबीसी उम्मीदवार चुनाव लड़ने से वंचित हो गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश के 16 जिला पंचायतों और 85 जनपद पंचायतों में पहले 25 प्रतिशत सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित होती थीं, लेकिन अब अनुसूचित क्षेत्रों में यह आरक्षण लगभग खत्म हो गया है।
विज्ञापन
मैदानी इलाकों में भी जहां 90-99% आबादी ओबीसी की है, वहां सरपंच और पंचों के लिए आरक्षित पद समाप्त कर दिए गए हैं। बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर जैसे संभागों में, जहां ओबीसी वर्ग की बड़ी आबादी है, उनके लिए एक भी महत्वपूर्ण पद आरक्षित नहीं रखा गया है। बिलासपुर जिले में 17 जिला पंचायत क्षेत्रों में केवल एक सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है, जबकि ओबीसी पुरुषों के लिए कोई भी सीट नहीं है। कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार की ओबीसी विरोधी नीति बताया है।
विज्ञापन