फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   bilaspur hit and run case; chhattisgarh young man dies due to car collision in bilaspur

हिट एंड रन केस: बरात में नाच रहे युवक को टक्कर मार डेढ़ किमी घसीट ले गई कार; कपड़े फटे, शरीर से खाल तक उतर गई

Tue, 14 Mar 2023 08:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Mar 2023 08:05 PM IST
सार

घटना की जानकारी होने पर शादी के घर में मातम पसर गया है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक की तलाश कर रही है । साथ ही दुर्घटना की अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
bilaspur hit and run case; chhattisgarh young man dies due to car collision in bilaspur
हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हिट एंड रन केस में सोमवार रात एक युवक की मौत हो गई। युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। बारात में नाचने के दौरान युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद युवक फंस गया और कार उसे करीब डेढ़ किमी तक घसीट ले गई। हादसे में युवक के कपड़ों के चीथड़े उड़ गए और उसके शरीर से खाल तक उतर गई। टक्कर मारने वाली कार का पता नहीं चल सका है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

bilaspur hit and run case; chhattisgarh young man dies due to car collision in bilaspur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

जानकारी के मुताबिक, लालखदान के संतननगर में बेकरी संचालक सुनील प्रजापति की भांजी रिया की सोमवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए रायपुर के आरंग क्षेत्र के राटाकाट से सुनील का मामा मगनलाल प्रजापति भी आया था। रात में बारात मुख्य मार्ग से निकल रही थी और डीजे की धुन पर बाराती नाच रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11-11.30 बजे के बीच ग्राम ढेंका के पास तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने मगनलाल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मगनलाल कार में फंस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

bilaspur hit and run case; chhattisgarh young man dies due to car collision in bilaspur
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर। - फोटो : संवाद

इससे पहले कोई समझ पाता मगनलाल को कार करीब डेढ़ किमी तक घसीटते हुए पेपर मिल से हाईवे पर दर्रीघाट तक ले गई। इसके बाद कार की चपेट से बाहर आया तो स्थानीय लोग देखकर मौके पर पहुंचे, लेकिन मगनलाल की मौत हो चुकी थी। कार में फंसकर सड़क पर घिसटने से मगनलाल के सारे कपड़े फट गए। उसकी पीठ से लेकर पैर तक की खाल निकल गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन उससे पहले ही कार चालक भाग चुका था। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कार का पता लगा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed