{"_id":"63c8164702c342584508e727","slug":"bilaspur-cm-baghel-taunt-on-bjp-mathur-return-empty-handed-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: सीएम बघेल का भाजपा पर तंज, खाली हाथ लौटेंगे माथुर, बोले- चाहता हूं सभी विधायकों को मिले टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: सीएम बघेल का भाजपा पर तंज, खाली हाथ लौटेंगे माथुर, बोले- चाहता हूं सभी विधायकों को मिले टिकट
Wed, 18 Jan 2023 09:25 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 18 Jan 2023 09:25 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहता हूं कि पूरे 71 विधायकों को टिकट मिले। सीएम के इस बयान के कई राजनीतिक मायने हैं। सीएम चुनावी वर्ष में टिकट वितरण तक मौजूदा विधायकों को संतुष्ट रखना चाहते हैं,ताकि पार्टी में अंसतोष और विखराव जैसी स्थिति ना हो।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम भूपेश बघेल ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के बेलपान में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बड़ा बयान दिया है। सीएम ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर पर तंज कसते हुए कहा कि डी. पुरंदेश्वरी लौट चुकी हैं,अजय जामवाल अप्रासंगिक हो गए हैं और अब ओम माथुर भी खाली हाथ लौटेंगे ।
विज्ञापन
विधायकों के टिकट कटने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहता हूं कि पूरे 71 विधायकों को टिकट मिले। सीएम के इस बयान के कई राजनीतिक मायने है । सीएम चुनावी वर्ष में टिकट वितरण तक मौजूदा विधायक को संतुष्ट रखना चाहते हैं,ताकि पार्टी में अंसतोष और विखराव जैसी स्थिति ना हो।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि आज शहर के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद सीएम भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत तखतपुर विधानसभा क्षेत्र रवाना हुए। यहां बेलपान और खैरी में सीएम भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। बेलपान में एक कार्यक्रम के जरिए सीएम जनता से मुलाकात और उनसे संवाद कर रहे हैं। सीएम ने इस दौरान 100 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी करने पर किसानों को बधाई भी दी। सीएम ने बताया कि, किसानों का क़र्ज़ा बढ़ते जा रहा था,लोग किसानी छोड़ रहे थे, कुछ किसानों ने परेशान होके खेती से मुँह मोड़ लिया था, सरकार बनते ही हमने किसानो का क़र्ज़ा माफ़ किया। सरकार ने अपना वादा पूरा किया। कल तक हमने 100 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कर ली है। उत्पादन दो गुना हो गया है। किसानों की संख्या और जमीन का रकबा दोनों बढ़े हैं। सरकारी योजनाओं से किसानों को ताक़त मिल रही है, किसानों की ताक़त बढ़ने से खेती लाभदायक हुई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में हमारे अन्नदाता अब खुश हैं, फसल भी बहुत अच्छी हो रही है। सीएम ने बताया कि, इस साल समर्थन मूल्य में मूंग दाल, उड़द भी खरीदा जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार से मोटे अनाज को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कोदो बोने वाले किसानों को योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। कई लाभार्थियों ने इस दौरान सीएम से सीधे संवाद करते हुए सरकार के योजनाओं के क्रियान्वयन और उससे होने वाले लाभ की भी जानकारी दी ।