{"_id":"65d1200329bc3263e308962b","slug":"bilaspur-beltara-mla-demands-fir-against-rahul-gandhi-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur : बेलतरा विधायक ने की राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग, जातिगत टिप्पणी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur : बेलतरा विधायक ने की राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग, जातिगत टिप्पणी का आरोप
Sun, 18 Feb 2024 02:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:37 AM IST
सार
उन्होने आरोप लगाया है की राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक सभा में जातिगत टिप्पणी की है।
विज्ञापन
राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर के सरकंडा थाना में बेलतरा विधायक ने राहुल गांधी खिलाफ एफआईआर की मांग की है। उन्होने आरोप लगाया है की राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक सभा में जातिगत टिप्पणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल बिलासपुर के बेलतरा क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला ने सरकंडा थाने में शिकायत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को राहुल गांधी ने रायगढ़ की सार्वजनिक सभा में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जातिगत टिप्पणी की। इसके साथ ही अनर्गल भ्रामक और पूरी तरह असत्य कथन कहा।
विज्ञापन
इसके अलावा सार्वजनिक रूप से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के बारे में यह कहा कि यह हिंसा और नफरत की राजनीति करती है। शिकायत में कहा कि राहुल गांधी द्वारा विशेष उद्देश्य से प्रधानमंत्री के विरुद्ध अनर्गल बयान देने के अलावा समाज में वैमनस्य उत्पन्न करने व सामाजिक ताने-बाने को छिन्न भिन्न करने की बात भी कही है।
यह आईपीसी की धारा 153 ए 295,500 और 501 के तहत दंडनीय हैं। मामले मे सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि शिकायत पत्र मिला है। रायगढ की सभा के दौरान राहुल गांधी के द्वारा पीएम के खिलाफ जातिगत बात का पत्र मे जिक्र है।