{"_id":"63bec8fc7b656124d027964f","slug":"bike-riders-trash-cims-doctor-after-car-collision-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: टक्कर हुई तो डॉक्टर ने किया बाइक सवारों का इलाज, 1500 रुपये भी दिए, फिर भी कार तोड़ी, पीटा भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: टक्कर हुई तो डॉक्टर ने किया बाइक सवारों का इलाज, 1500 रुपये भी दिए, फिर भी कार तोड़ी, पीटा भी
Wed, 11 Jan 2023 08:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 11 Jan 2023 08:04 PM IST
सार
युवकों ने डॉक्टर के साथ मारपीट भी की और वहां से भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में स्थानीय ढेंका निवासी चार युवकों दीप सिंह, हीरा सिंह, भावेश सिंह और किट्टू सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सिम्स के डॉक्टर और तोड़ी गई कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बाइक सवार युवकों ने एक डॉक्टर की पिटाई कर दी। कार में भी तोड़फोड़ की। डॉक्टर की गलती इतनी थी कि उसकी कार से बाइक सवारों को टक्कर लग गई थी। खास बात यह है कि लड़के चोटिल हुए तो डॉक्टर ने उनका इलाज किया। फिर 1500 रुपये भी दिए। इसके बावजूद युवकों ने जा रहे डॉक्टर को रोक लिया और मारपीट कर दी। डॉक्टर ने चार युवकों के खिलाफ तोरवा थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिम्स के डॉक्टर उमाकांत राठौर अपने मित्र डॉ. शीतल प्रसाद साहू के साथ कार से मस्तूरी की ओर जा रहे थे। इसी बीच लालखदान ब्रिज के पास रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। इसके बाद डॉक्टर ने मेडिकल से दवाई लेकर मौके पर ही उसका ट्रीटमेंट किया और सहायता के लिए 1500 रुपये भी दिए। इसके बाद वह कार में बैठकर आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
अभी वे थोड़ी दूर ही गए होंगे कि ढेका के पास बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद धमकाने लगे और कार में तोड़फोड़ कर दी। युवकों ने डॉक्टर के साथ मारपीट भी की और वहां से भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में स्थानीय ढेंका निवासी चार युवकों दीप सिंह, हीरा सिंह, भावेश सिंह और किट्टू सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन