{"_id":"644d31f4afe6e0c86d0754b9","slug":"attack-on-bilaspur-nagar-nigam-team-that-went-to-remove-encroachment-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम पर हमला: धक्का-मुक्की, ईंट-पत्थर से वार करने का किया प्रयास, फिर भी चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम पर हमला: धक्का-मुक्की, ईंट-पत्थर से वार करने का किया प्रयास, फिर भी चला बुलडोजर
Sat, 29 Apr 2023 08:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 29 Apr 2023 08:34 PM IST
सार
अतिक्रमणकारियों के विरोध के बीच निगम के दस्ते ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। विरोध के दौरान हंगामा करने वालों पर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल निगम की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने गई टीम से विवाद करते लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम दस्ते की टीम पर एक बार फिर हमला कर दिया गया। अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों ने कर्मचारियों पर ईंट और पत्थर से वार करने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर धक्का-मुक्की हुई। हालांकि इसके बाद भी निगम का बुलडोजर नहीं रुका और अतिक्रमण तोड़ दिया गया। इससे पहले भी बिलासपुर में निगम टीम पर हमला हो चुका है। तब एक कर्मचारी का तार से गला घोंटने तक का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता इन दिनों शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर रहा है। निगम की कार्रवाई मंगला क्षेत्र में भी चल रही है। यहां मंगला चौक से उसलापुर तक निगम की योजना सड़क चौड़ीकरण की है। ऐसे में सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे अतिक्रमण पर निगम बुलडोजर चला रहा है। इसी कड़ी में निगम का अतिक्रमण दस्ता शनिवार को कार्रवाई करने मिनोचा कॉलोनी पहुंचा था। यहां कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
एक अतिक्रमणकारी ने निगम के दस्ते पर ईंट और पत्थर से हमले की कोशिश की। इस दौरान निगम कर्मचारियों और अतिक्रमणकारी के बीच झूमाझटकी भी हुई। हालांकि, अतिक्रमणकारियों के विरोध के बीच निगम के दस्ते ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। विरोध के दौरान हंगामा करने वालों पर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल निगम की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन