फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Angered by ticket distribution Congress leader ended his fast in Bilaspur

Bilaspur: टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस नेता ने खत्म किया अनशन, पार्टी नेताओं ने दिया ये आश्वासन

Fri, 29 Mar 2024 07:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Mar 2024 07:43 PM IST
सार

लोकसभा टिकट वितरण को लेकर नाराज कांग्रेस नेता ने अनशन खत्म कर दिया है। बिलासपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने जगदीश कौशिक को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया।

विज्ञापन
Angered by ticket distribution Congress leader ended his fast in Bilaspur
जगदीश कौशिक ने खत्म किया अनशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा टिकट वितरण को लेकर नाराज कांग्रेस नेता ने अनशन खत्म कर दिया है। बिलासपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने जगदीश कौशिक को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया। जगदीश कौशिक ने अनशन खत्म कर कांग्रेस के पक्ष में काम करने की बात कही। नामांकन से पहले मांगों पर विचार करने का नाराज नेता को आश्वासन मिला है, आश्वासन पर जगदीश ने अनशन तोड़ दिया। 

विज्ञापन

 

बिलासपुर लोकसभा से टिकट कटने के बाद बोदरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक आमरण अनशन पर कांग्रेस भवन के सामने बैठ गए थे, वह बिना खाना पानी के कांग्रेस भवन के सामने दो दिन से बैठे हुए थे और रात में भी वह यहीं सोए हुए थे। जगदीश कौशिक को मनाने और आमरण अनशन तोड़वाने कांग्रेस के कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया भी एक दिन पहले पहुंचे थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दोनो विधायकों के मनाने के बाद भी धरने पर बैठे कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक अपनी हठधर्मिता बरकरार रखे हुए थे। प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं तक बात पहुंचाते हुए दोनों विधायकों ने कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक के विषय में जानकारी दी थी। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी हाई कमान तक बात पहुंचाने की बात कही थी इस मामले में 48 घंटे से बैठे अनशनकारी नेता जगदीश कौशिक की हालत खराब होने लगी थी, बावजूद इसके अपनी जिद नहीं छोड़ रहे थे और टिकट मिलने की उम्मीद रखे हुए थे। 
 

शुक्रवार को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव कांग्रेस भवन पहुंचकर अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक को अपना अनशन तोड़ने का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि तीन तारीख को लोकसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल करना है तब तक वह इंतजार करें, हो सकता है कि पार्टी हाई कमान उनकी बात मानकर उन्हें प्रत्याशी बना देगी।  देवेंद्र यादव के आग्रह पर नाराज कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed