फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Speed wreaks havoc in Bilaspur: A truck loaded with straw hits a bike, dragging an elderly woman for 25 mete

बिलासपुर में रफ्तार का कहर: भूसे से भरे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 25 मीटर तक घिसटने से बुजुर्ग महिला की मौत

Tue, 04 Aug 2026 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 08:06 PM IST
सार

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में भूसे से भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला करीब 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Speed wreaks havoc in Bilaspur: A truck loaded with straw hits a bike, dragging an elderly woman for 25 mete
भीषण हादसा

विस्तार

बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में महिला ट्रक और बाइक के बीच फंसकर करीब 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सकरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। कोपरा जलाशय के पास भूसे से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक बुजुर्ग महिला ट्रक और बाइक के बीच फंस गई और करीब 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सकरी थाना प्रभारी उमेश साहू के अनुसार, मृतका की पहचान पुनौतीन यादव निवासी लोहाराकापा, जिला मुंगेली के रूप में हुई है। वह एक परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर बिलासपुर की ओर जा रही थीं। जैसे ही दोनों कोपरा जलाशय के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ट्रक के नीचे फंस गई और काफी दूर तक सड़क पर घिसटती रही। हादसे में महिला की कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया और एक पैर शरीर से अलग हो गया। दुर्घटना का मंजर इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए।

घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। मामले में अपराध दर्ज कर चालक से पूछताछ की जा रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed