फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   45 including former district vice president of BJP slum cell in Bilaspur

बिलासपुर में बढ़ा AAP का कुनबा: BJP झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष समेत 45 शामिल

Mon, 12 Jun 2023 10:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 12 Jun 2023 10:31 PM IST
सार

बिलासपुर में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष 45 समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सहप्रभारी गुरिंदर सिंह गैरी बिरिंग ने सदस्यता दिलाई है। गैरी ने कहा कि दिल्ली और पंजाब सरकार के ऐतिहासिक कार्यों से लोग हो रहे प्रभावित, पंसद आ रहा केजरीवाल का विकास मॉडल।

विज्ञापन
45 including former district vice president of BJP slum cell in Bilaspur
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष समेत 45 शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लगातार आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को बिलासपुर में पंजाब के विधायक और प्रदेश सहप्रभारी गैरी बिडिंग की मौजूदगी में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने अपने 45 समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। गैरी बिडिंग ने सभी नेताओं को टोपी-पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि पूरे प्रदेश में 'आप' की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। लोग बीजेपी-कांग्रेस से त्रस्त हो गए हैं। पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों को अरविंद केजरीवाल का विकास मॉडल पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के लोग चाहते हैं दिल्ली और पंजाब का विकास मॉडल
गैरी बिडिंग ने कहा जब से मुझे छत्तीसगढ़ में यह दायित्व मिला, तब से लगातार प्रदेश का दौरा कर रहा हूं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हम सभी का स्वागत करते हैं और मिलकर दिल्ली और पंजाब के विकास मॉडल की तरह छत्तीसगढ़ का विकास करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में अंदरूनी कलह चरम पर हैं। जनता की उम्मीद बनने में कामयाब नहीं हो सकी हैं। आज की राजनीति में अरविन्द केजरीवाल ने एक नई दिशा और उम्मीद प्रदान की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में लगातार आप का बढ़ रहा कुनबा
अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में स्कूल,अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क, परिवहन, वाईफाई, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। गैरी बिडिंग ने कहा की मैं सभी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed