फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   22000 Jyoti Kalash will be lit in maa mahamaya temple on navratri in bilaspur

नवरात्रि पर जगमग हुआ महामाया का दरबार: 22 हजार ज्योति कलश होंगे प्रज्जवलित, तैयारियों के लिए हुई बैठक

Tue, 21 Mar 2023 08:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 21 Mar 2023 08:52 PM IST
सार

आदि शक्ति मां महामाया रतनपुर सहित शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में ज्योतिकलश प्रज्जवलित होंगे। 30 मार्च को रामनवमी के साथ समापन होगा। हिंदू संगठनों और समाजसेवी संगठन भी सक्रिय हैं। बैनर-पोस्टर के साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ज्योतिकलश प्रज्जवलित करने पंजीयन भी मंदिरों में जारी है।

विज्ञापन
22000 Jyoti Kalash will be lit in maa mahamaya temple on navratri in bilaspur
मां महामाया मंदिर, रतनपुर, बिलासपुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित मां महामाया का दरबार नवरात्रि में रौशन होने के लिए तैयार है। शक्ति का पर्व नवरात्रि बुधवार से शुरू हो रहा है।  माता के आगमन को लेकर जोर- शोर से तैयारियां चल रही हैं। नौ दिनों तक माता की भक्ति में लीन रहेंगे। फूल से लेकर पूजा सामग्री, चुनरी, भोग-प्रसाद और मंदिरों में रंग-रोगन का काम अंतिम चरण में है। पहले दिन मनोकामना ज्योति कलश भी प्रज्जवलित होंगे। रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में इस बार 22 हजार ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगेद। वहीं घरों और मंदिरों में जवारा बोएंगे। 

विज्ञापन




देवी आस्था का पर्व नवरात्र को लेकर हिंदू परिवारों में इस साल जबरदस्त उत्साह है। मंदिरों में साज-सजावट का काम चल रहा है। कहीं रंगाई-पुताई तो कहीं मातारानी के लिए आकर्षक आभूषण खरीदे जा रहे हैं। घर से लेकर प्रमुख देवी मंदिरों में एक समान स्थिति है। नवरात्र की शुरुआत के साथ हिन्दू नववर्ष की शुरुआत भी होगी। इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन की रहेगी। किसी भी तिथि का क्षय नहीं हो रहा है। इससे पर्व अखंड रहेगा। नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना होगी। नौ दिन देवी के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा होती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




नवरात्रि पर्व रतनपुर मां महामाया के दर्शन के बिना पर्व अधूरा है। मान्यता है कि यहां नवरात्रि पर दर्शन करने वाले हर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सप्तमी पर सबसे अधिक भीड़ उमड़ती है। पदयात्रा कर भक्त माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। तैयारियों के मद्देनजर कलेक्टर सौरभ कुमार भी रतनपुर पहुंचे और मंदिर समितियों के साथ बैठक की। मंदिर में चल रहे तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। कलेक्टर ने श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कतें ना हो इसे लेकर दिशा निर्देश भी दिए।


बिलासपुर के प्रमुख देवी मंदिरों में ज्योति कलश
 
मंदिर स्थान ज्योति कलश (लक्ष्य)
मां महामाया रतनपुर 22 हजार
भैरवबाब मंदिर रतनपुर 1000
मां काली तिफरा 3100
डिडनेश्वरी देवी मल्हार 3100
मां महामाया गणेश नगर 351
मां नष्टी भवानी शंकर नगर 201
त्रिपुर सुंदरी न्यू लोको 801
हरदेव लाल शनिचरी 381

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed