फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bike riders two killed in collision with petrol tanker in ambikapur

Ambikapur: पेट्रोल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर, तीनों की शिनाख्त नहीं

Wed, 26 Oct 2022 09:00 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Oct 2022 09:00 AM IST
सार

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने बताया कि युवक नई बाइक पर सवार थे, जिसमें नंबर भी नहीं है। यह भी संभव है कि बाइक धनतेरस पर ही ली गई थी। बाइक के साथ टैंकर की रफ्तार भी तेज थी, जिसके कारण दोनों वाहनों में टक्कर हुई। 

विज्ञापन
bike riders two killed in collision with petrol tanker in ambikapur
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक और पेट्रोल टैंकर की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक को अंबिकापुर रेफर किया गया है। तीनों युवक शंकरगढ़ ब्लॉक के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि देर रात तक युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के बरियों चौकी में हुआ है। 
विज्ञापन


आमने-सामने हुई टक्कर
जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर से राजपुर की ओर जा रहा पेट्रोल टैंकर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई है। बाइक सवार शाम करीब 6 बजे नेशनल हाईवे-343 अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्यमार्ग पर पहुंचे थे, तभी टैंकर से जा भिड़े। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर दूर तक जा गिरे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
पुलिस वाहन से ही दोनों युवकों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही एक अन्य युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि तीसरे को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस को युवकों के पास से मिले दस्तावेजों से पता चला है कि तीनों शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पटासी के निवासी थे। पुलिस ने युवकों की पहचान के लिए उनकी फोटो स्थानीय थाने में भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
शंकरगढ़ थाने से भी युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, लेकिन देर रात तक वे मौके पर नहीं पहुंच सके थे। घायल युवक की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने बताया कि युवक नई बाइक पर सवार थे, जिसमें नंबर भी नहीं है। यह भी संभव है कि बाइक धनतेरस पर ही ली गई थी। बाइक के साथ टैंकर की रफ्तार भी तेज थी, जिसके कारण दोनों वाहनों में टक्कर हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed