फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bike riders ran away with rs 5 lakh from manager in chhattisgarh

Bilaspur: मैनेजर से बोले- कपड़े में कीड़े हैं, फिर साढ़े पांच लाख रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले बाइक सवार

Sat, 12 Nov 2022 04:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Nov 2022 04:40 PM IST
सार

मैनेजर ने कंधे पर टांगा बैग उतारकर बाइक की सीट पर रख दिया और कपड़ों में कीड़े देखने लगा। उसी समय बाइक सवार दो युवक आए और बैग लेकर भाग निकले। वहीं जिस युवक ने कपड़ों में कीड़े होने की बात कही, वह भी भाग निकला। 

विज्ञापन
bike riders ran away with rs 5 lakh from manager in chhattisgarh
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक व्यापारी के मैनेजर साढ़े पांच लाख रुपये से ज्यादा की उठाईगिरी का शिकार हो गया। सड़क किनारे जूस पी रहे मैनेजर को बाइक सवार बदमाशों ने कपड़े में कीड़े होने का झांसा दिया। मैनेजर ने अपना बैग नीचे रखा और कीड़े में उलझ गया। तब तक बाइक सवार बैग लेकर भाग निकले। घटना भाजपा की महतारी हुंकार रैली के दौरान हुई। तब अफसर और पुलिसकर्मी वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त थे। ऐसे में बदमाशों का पता ही नहीं चल सका। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


जूस पीने के लिए दुकान में रुका था
जानकारी के मुताबिक, व्यापार विहार स्थित राधेश्याम इंटरप्राइजेस में विक्की पैगवार मैनेजर हैं। वह संस्थान के बाहरी लेन-देन और बैंक संबंधित काम देखता है। वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सेंट्रल बैंक में रुपये निकालने गया था। बैंक से उसने चार लाख रुपये निकलवाए। इसके बाद वह तितली चौक स्थित स्टेट बैंग या और वहां से एक लाख 68 हजार रुपये निकलवाया। इन रुपयों को एक बैग में रखकर वह सिरगिट्टी की ओर जाने निकला था। रास्ते में जूस की दुकान देख पीने के लिए रुक गया। 
विज्ञापन




तीन युवकों के वारदात में शामिल होने की आशंका
बताया जा रहा है कि रेलवे परिक्षेत्र स्थित बंगाली स्कूल के पास दुकान में उसने जूस का ऑर्डर दिया। फिर इंतजार करने लगा। तभी वहां एक युवक पहुंचा और उसने मैनेजर से कपड़ों में कीड़े होने की बात कही। इस पर मैनेजर ने कंधे पर टांगा बैग उतारकर बाइक की सीट पर रख दिया और कपड़ों में कीड़े देखने लगा। उसी समय बाइक सवार दो युवक आए और बैग लेकर भाग निकले। वहीं जिस युवक ने कपड़ों में कीड़े होने की बात कही, वह भी भाग निकला। ऐसे में आशंका है कि तीनों वारदात में शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
बाइक सवार बदमाशों को बैग लेकर भागते देख मैनेजर ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। इसके बाद मैनेजर थाने पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। हालांकि शुक्रवार को शहर में भाजपा की रैली होने के चलते और भीड़ के कारण पुलिस नहीं मिल सकी। जिसके कारण बदमाशों की तलाश भी नहीं हो पाई। थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि पुलिस टीम को भेजा गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed