फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bike rider died due to truck collision in ambikapur

Ambikapur: हेलमेट नहीं पहनना पड़ा जिंदगी पर भारी, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रेलिंग से टकराया, सिर फटने से मौत

Mon, 19 Dec 2022 07:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Dec 2022 07:17 PM IST
सार

टक्कर लगते ही बाइक सवार अनियंत्रित हो गए और सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गए। हादसे में मंदीप को सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त कमलेश उछलकर दूर जा गिरा। हादसे के बाद जाम लग गया। 

विज्ञापन
bike rider died due to truck collision in ambikapur
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त बुरी तरह से घायल हो गया है। टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग से जा टकराई। इस दौरान सिर पर चोट लगने से युवक की जान चली गई। युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक जब्तकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार रात राजपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर-गढ़वा नेशनल हाइवे- 343 पर हुआ है। कर्रा जूनापारा निवासी मंदीप उरांव (20) अपने दोस्त कमलेश उरांव (19) के साथ रविवार को राजपुर आया था। रात करीब 8.30 बजे दोनों बाइक से कर्रा लौट रहे थे। अभी वे महुआपारा कोर्ट के पास पहुंचे थे कि बलरामपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर लगते ही बाइक सवार अनियंत्रित हो गए और सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गए। हादसे में मंदीप को सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त कमलेश उछलकर दूर जा गिरा। हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस का कहना है कि अगर युवक ने हेलमेट पहना होता तो संभवत: उसकी जान बच जाती। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed