फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bike of friends returning from picnic collided with tree in Chhattisgarh

Chhattisgarh: पिकनिक मनाकर लौट रहे दोस्तों की बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत और दो घायल, परिजनों में कोहराम

Mon, 12 Dec 2022 12:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 Dec 2022 12:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सतरंगा पिकनिक स्पॉट से एक बाइक पर सवार तीन युवक लौट रहे थे, अचानक एक वाहन के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। एक की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी दो घायल हो गए।

विज्ञापन
Bike of friends returning from picnic collided with tree in Chhattisgarh
सड़क दुर्घटना के शिकार तीन दोस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दोस्त पिकिनक मनाकर एक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे कि एक पिकअप के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दो दोस्त घायल हो गए।

विज्ञापन


जांजगीर-चांपा जिला  बम्हीनडीह निवासी 18 वर्षीय जय प्रकाश,19 वर्षीय मुकेश और 19 वर्षीय भरत बिंझवार कोरबा के सतरंगा पिकनिक स्पॉट घूमने गए थे। तीनों युवक एक बाइक पर ही सवार थे। पिकनिक मनाने के बाद रविवार देर शाम लगभग पांच बजे अपने घर के लिए वापस लौट रहे थे। बालकोनगर से सतरेंगा जाने वाले मार्ग पर जाते समय सामने से अचानक आई पिकअप के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। 
विज्ञापन


बाइक की रफ्तार तेज थी, बाइक चला रहे युवक जय प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और युवक को जिंदा समझ निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया और मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के दोस्त भरत बिंझवार ने बताया कि तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक साथ कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। रविवार के दिन पिकनिक स्पॉट सतरंगा घूमने जाने निकले हुए थे, जिसमें वह काल के गाल में समा गए। दोस्त जयप्रकाश की मौत हो गई,  मुकेश को गंभीर चोट और उसके हाथ में मामूली चोट आई है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मृतक के शव का पंचनामा कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed