{"_id":"5e3e91fe-50c1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bike-gang-arrested-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक काटकर बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक काटकर बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Dec 2012 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुर में एक ऐसा मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया है, जो बाइक काट कर उसे बेचता है। रायुपर पुलिस ने इस गिरोह का भंडाभोड़ किया और गैंग के दो चोर पकड़ गये हैं।
विज्ञापन
पुलिस को चोरों के पास से दो पूरी बाइक और एक काटी हुई बाइक बरामद हुई है। आरोपी बाकी दो बाइक भी काटकर बेचने वाले थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम गोलू ठाकुर और नागेंद्र सिंह हैं।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच टीआई आरके साहू ने बताया कि नागेंद्र उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला है। गोलू टिकरापारा के रावाभाठा का है। इन्होंने टिकरापारा और भाटागांव से तीन बाइक चुराईं थी। तीन में से एक बाइक के पुर्जे-पुर्जे काटकर उसे बेच दिया। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को राजेंद्रनगर के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन