फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Wind of change The era of development started as soon as the bank opened in Pamed once a stronghold of Maoism

बदलाव की बयार: पामेड़ में बैंक खुलते ही विकास का दौर शुरू, कभी माओवाद का गढ़ रहा, अब बन रहा है विकास की मिसाल

Mon, 26 May 2025 07:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 26 May 2025 07:30 PM IST
सार

बीजापुर जिले का सुदूरवर्ती इलाका पामेड़ अब अपने बदले स्वरूप के लिए चर्चा में है। जहां कभी खौफ था, वहां अब सुविधाएं, उम्मीदें और आत्मनिर्भरता की रोशनी फैल रही है।

विज्ञापन
Wind of change The era of development started as soon as the bank opened in Pamed once a stronghold of Maoism
बदलाव की बयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले का सुदूरवर्ती इलाका पामेड़ अब अपने बदले स्वरूप के लिए चर्चा में है। जहां कभी खौफ था, वहां अब सुविधाएं, उम्मीदें और आत्मनिर्भरता की रोशनी फैल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा का वर्चुअल उद्घाटन कर इस बदलाव की एक और मजबूत नींव रखी। यह पहल दर्शाती है कि सरकार का फोकस अब उन क्षेत्रों तक भी पहुंच रहा है, जो वर्षों तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे। इस बैंक शाखा के खुलने से आसपास के 50 गांवों को सीधे बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी, खाता खोलने से लेकर महतारी वंदन जैसी योजनाओं की राशि प्राप्त करने तक सब कुछ स्थानीय स्तर पर संभव हो गया है। खासतौर पर महिलाओं को इसका बड़ा लाभ मिलेगा, जिन्हें पहले इसके लिए 100 किलोमीटर दूर आवापल्ली तक जाना पड़ता था।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 1.62 करोड़ रुपये की लागत से बने 50-सीटर आदिवासी कन्या आश्रम का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह संस्थान आने वाले समय में बस्तर की बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर नए नेतृत्व के रूप में उभरेगा।। साथ ही उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) की स्थापना की भी जानकारी दी, जिससे अब कुपोषित बच्चों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिल सकेगा। परिवहन और संपर्क सुविधाओं के क्षेत्र में भी पामेड़ तेजी से आगे बढ़ रहा है। तालपेरू नदी पर निर्माणाधीन धर्मावरम ब्रिज अब इस क्षेत्र को तेलंगाना के चक्कर काटे बिना सीधे बीजापुर से जोड़ देगा। साथ ही, पामेड़ से बीजापुर के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा ने लोगों की आवाजाही को आसान बना दिया है – अब सुबह जाकर शाम को घर लौटना संभव हो गया है।
विज्ञापन

 
इस परिवर्तन की तस्वीर 'सुशासन तिहार' के तहत लगे समाधान शिविर में भी दिखी, जहां लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पहली बार प्रशासन को इतने करीब से महसूस किया। पामेड़ अब सिर्फ नक्शे का एक दूरस्थ कोना नहीं, बल्कि बस्तर की बदलती कहानी का साक्षी बनता जा रहा है – जहां शासन, सुविधा और समान अवसर हर नागरिक के द्वार तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed