{"_id":"685019df04e4b8213404b96f","slug":"villagers-affected-by-red-water-submitted-a-memorandum-to-the-mla-demanding-compensation-and-facilities-in-bij-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: लाल पानी से प्रभावित ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, मुआवजा और सुविधाओं की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: लाल पानी से प्रभावित ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, मुआवजा और सुविधाओं की मांग
Mon, 16 Jun 2025 07:23 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 16 Jun 2025 07:23 PM IST
सार
ग्रामीणों का आरोप है कि गांवों से होकर बहने वाली बेरूदी नदी का पानी एनएमडीसी के आयरन खदान से दूषित हो गया है। इस नदी के पानी के उपयोग से मवेशियों की आकस्मिक मृत्यु हो रही है।
विज्ञापन
विधायक को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर में आज लाल पानी से प्रभावित ग्राम पुसनार, हिरोली और डुमीरपालनार के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी से मुलाकात कर एनएमडीसी के बैलाडीला स्थित आयरन खदान से निकलने वाली लाल मिट्टी से गांवों को होने वाले नुक़सान की जानकारी देते हुए एक ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि गांवों से होकर बहने वाली बेरूदी नदी का पानी एनएमडीसी के आयरन खदान से दूषित हो गया है। इस नदी के पानी के उपयोग से मवेशियों की आकस्मिक मृत्यु हो रही है,साथ ही खेतों के फसल भी नष्ट हो रहे है और आम जनता इसी पानी का उपयोग करके बीमार हो रही है। इसलिए ग्रामीणों की मांग है कि ग्रामवासियों को रहे नुकसान की भरपाई करते हुए मुआवजा राशि प्रदाय किया जाये।
विज्ञापन
साथ ही ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी को ज्ञापन सौंपते हुए यह मांग उठाई कि एक बार लाल पानी प्रभावित क्षेत्र का सर्वे किया जाए। जो नुकसान हो रहा है उसका मुआवजा मिलना चाहिये, साथ ही एनएमडीसी बचेली में लाल पानी प्रभवित क्षेत्रो के बेरोजगार युवकों को रोजगार दिया जाये, लाल पानी प्रभावित क्षेत्र में एक सर्वसुविधा युक्त अस्पताल खोला जाये, गाय बैल के मृत्यु होने पर उसका मुआवजा दिया जाये। कद्मपाल डेम जैसा एक डेम डुमरीपालनार में भी बनाया जाये। विधायक ने लाल पानी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों की मांगों को सही ठहराते हुए कहा कि सरकार को जल्द से जल्द ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले 20 जून को वे एनएमडीसी खदान से निकलने वाले लाल पानी से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर जायजा लेने स्वयं भी जाएँगे।
विज्ञापन