{"_id":"66d74a972ffd5b1373050988","slug":"villager-goes-missing-after-drowning-in-chintavagu-river-no-trace-found-till-late-evening-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: चिंतावागु नदी में बहा ग्रामीण हुआ लापता, देर शाम तक नहीं लगा सुराग, कल सुबह से शुरू होगी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: चिंतावागु नदी में बहा ग्रामीण हुआ लापता, देर शाम तक नहीं लगा सुराग, कल सुबह से शुरू होगी तलाश
Tue, 03 Sep 2024 11:16 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:16 PM IST
सार
युवक बामनपुर पंचायत के गोरगुंडा स्थित चिंतावागु नदी पार कर मोदकपल्ली होकर भोपालपटनम आ रहा था। तभी नदी के तेज बहाव में वह बह गया।
विज्ञापन
चिंतावागु नदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपालपटनम ब्लॉक में चिंतावागु नदी में बहने से एक ग्रामीण लापता हो गया है। देर शाम तक ग्रामीण का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बुधवार की सुबह से ग्रामीण की तलाश शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भोपालपटनम ब्लॉक से होकर बहने वाली चिंतावागु नदी में बहने से गोरगुंडा निवासी गोटा चन्द्रिया पिता रोसोया उम्र 38 लापता हो गया है। बताया गया है कि युवक बामनपुर पंचायत के गोरगुंडा स्थित चिंतावागु नदी पार कर मोदकपल्ली होकर भोपालपटनम आ रहा था। तभी नदी के तेज बहाव में वह बह गया। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर तकरीबन तीन से चार बजे बीच की है। नदी में बह गए ग्रामीण का देर शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन