फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Vikram Mandavi said Rahul Gandhi visit changed the direction of politics

Bijapur: 'भारत जोड़ो यात्रा लोगों के सामने नई उम्मीद लाई', विक्रम मंडावी बोले- यात्रा ने बदली राजनीति की दिशा

Wed, 06 Sep 2023 02:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Sep 2023 02:49 PM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत के जनमन में रच बस गयी है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है। 

विज्ञापन
Vikram Mandavi said Rahul Gandhi visit changed the direction of politics
विधायक विक्रम मंडावी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में स्थानीय विधायक व भारत जोड़ो यात्रा के जिला प्रभारी विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर आगामी सात सितंबर को ज़िला मुख्यालय बीजापुर में होने वाली “भारत जोड़ो” पद यात्रा की जानकारी दी है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विक्रम मंडावी ने कहा कि हम सब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सात  सितंबर को वर्षगांठ मनायेंगे। विधायक ने कहा कि देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्रियता, धर्म, सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुए लोग राजनीति कर रहे है। ऐसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई थी। 

विज्ञापन


विधायक विक्रम ने कहा कि जब देश चलाने वाला दल आम आदमी की जरूरतों, शिक्षा, रोजगार को पीछे धकेल कर धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे है। तब उस समय कांग्रेस जैसी जन सरोकार वाली पार्टी का यह नैतिक और राजनैतिक कर्तव्य हो जाता है कि वह देश को बचाने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिये भारत जोड़ो जैसा महाअभियान चलाये और भारत जोडो यात्रा का यही उद्देश्य था 

विज्ञापन

 


विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि पिछले साल सात सितंबर 2022 को राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी जो भारत के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है। लाखों लोग प्रेम और एकता के साथ धर्म, समुदाय, जाति आदि की परवाह किए बिना हर भारतीय को एकजुट करने की राहुल की अटूट भावना से मंत्रमुग्ध थे। उनकी यह विचारशील पहल समय की मांग थी, जिसने मूल रूप से हमारे देश में राजनीति की दिशा बदल दी। विशेष रूप से यात्रा के बाद कर्नाटक का चुनाव परिणाम, कांग्रेस पार्टी को सत्ता में वापस लाने की लोगों की सामूहिक इच्छा की एक उत्कृष्ट अभिव्यक्ति थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधायक विक्रम ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोडो यात्रा से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दिया है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा किया। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत के जनमन में रच बस गयी है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा से देश के लोगो मे उम्मीद की नई किरण पैदा हुई है। राहुल गांधी प्रेम उम्मीद और सदभावना के नये बीज बोते चल रहे थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed