{"_id":"69aadbc6e5c0aeac7506d533","slug":"upsc-sivil-sarvis-2025-me-bhairamgdh-ke-ankit-safal-816-vi-raink-ki-hasil-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4020427-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर के अंकित सकनी की कामयाबी: यूपीएससी में 816वीं रैंक हासिल, भैरमगढ़ के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर के अंकित सकनी की कामयाबी: यूपीएससी में 816वीं रैंक हासिल, भैरमगढ़ के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान
Fri, 06 Mar 2026 07:31 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:31 PM IST
सार
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ निवासी अंकित सकनी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 816वीं रैंक हासिल की है। दूरस्थ क्षेत्र से आने वाले अंकित की सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी है।
विज्ञापन
बीजापुर के अंकित सकनी की कामयाबी
विस्तार
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ निवासी सकनी चंद्रैया के पुत्र अंकित सकनी ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास कर जिले और समाज का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
अंकित सकनी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 816वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भैरमगढ़ जैसे दूरस्थ क्षेत्र से निकलकर अंकित ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस कामयाबी को युवाओं के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
परिजनों और शुभचिंतकों ने अंकित को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने कहा कि अंकित की उपलब्धि से बीजापुर जिले का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन