फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Two women and seven criminals arrested during search operation in Bijapur

सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई; सर्चिंग के दौरान दो महिला समेत सात नक्सली गिरफ्तार; विस्फोटक भी बरामद

Thu, 25 Apr 2024 08:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 08:36 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई हुई है। सर्चिंग के दौरान दो महिला समेत सात नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। विस्फोटक भी बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Two women and seven criminals arrested during search operation in Bijapur
सात नक्सलियों के साथ सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गंगालूर इलाके के चोखनपाल के जंगलों से सुरक्षाबल के जवानों की संयुक्त टीम ने दो महिला समेत सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया हैं। उनके कब्जे से विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किये गये हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान गंगालूर थाना डीआरजी, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी चोखनपाल की ओर सर्चिंग पर निकली हुई थी।

अभियान के दौरान चोखनपाल के जंगल से सात संदिग्ध पुलिस पार्टी को देख कर लुकते छुपते भागने का प्रयास रहे थे। जिन्हें सुरक्षाबल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे पूछताछ करने पर अपना नाम पायकु पुलसुम पिता चैतू उर्फ छायतु उम्र 35 निवासी चोखनपाल, दीनु पुलसुम पिता धन्नु पुलसुम उर्फ सन्नू उम्र 21 निवासी चोखनपाल, रमेश पुलसुम पिता पाकलु पुलसुम उम्र 19 निवासी चोखनपाल, सोमबारु पुलसुम पिता सक्कु पुलसुम उर्फ डोग्गा उम्र 30 निवासी चोखनपाल, सुक्कू पुलसुम पिता बुगुर उर्फ सुकलु पुलसुम उम्र 40 निवासी चोखनपाल, सुक्की माड़वी उर्फ जेड्डे पिता डोरा उम्र 40 निवासी चोखनपाल व जोगी पुलसुम पिता झिगु उम्र 25 निवासी चोखनपाल थाना गंगालूर शामिल हैं।

पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से आईईडी, बैटरी, कॉर्डेक्स वायर, जिलेटिन स्टीक, साहित्य, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया एवं गंगालूर थाना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में वैधानिक कार्यवाही की गई। सभी को न्ययालय में पेश किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed