फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Two Naxalites involved in setting vehicles on fire arrested produced in court in Bijapur

Bijapur: वाहनों को आग लगाने की घटना में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

Mon, 14 Oct 2024 07:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 14 Oct 2024 07:59 PM IST
सार

बीजापुर में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल दो नक्सलियों को सुरक्षाबल के जवानों ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
Two Naxalites involved in setting vehicles on fire arrested produced in court in Bijapur
दो नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल दो नक्सलियों को सुरक्षाबल के जवानों ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत भोपालपटनम थाना व छगबल कैम्प रामपुरम 15डी की संयुक्त टीम ने करकावाया मेघापुर से नक्सली जिंतेंद्र सोढ़ी पिता मदनैया सोढ़ी उम्र 38 निवासी मेघापुर करकावाया व बेलादी रामचंद्रम पिता कन्हैया बेलादी उम्र 27 निवासी मेघापुर करकावाया को गिरफ़्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी 2023 को पोषणपल्ली व गोरगुंडा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना में उक्त दोनों नक्सली शामिल थे। पकड़े गये नक्सलियों के विरुद्ध भोपालपटनम थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed