फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Two Naxalites carrying a bounty of Rs 1 lakh each arrested in Bijapur

Bijapur: एक-एक लाख के इनामी दो नक्सली गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग और ब्लास्ट में शामिल थे दोनों

Mon, 15 Jul 2024 09:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 15 Jul 2024 09:22 PM IST
सार

बीजापुर में सूरक्षाबल के जवानों की संयुक्त टीम ने भैरमगढ़ ब्लॉक के आदवाड़ा से एक-एक लाख के दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
Two Naxalites carrying a bounty of Rs 1 lakh each arrested in Bijapur
दो नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में सूरक्षाबल के जवानों की संयुक्त टीम ने भैरमगढ़ ब्लॉक के आदवाड़ा से एक-एक लाख के दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी व भैरमगढ़ थाना की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर डालेर, आदवाड़ा, धुसावड़ व टिन्डोडी की ओर निकली थी। अभियान के दौरान आदवाड़ा से एक लाख रुपये का इनामी आरपीसी गदामली, जनताना सरकार अध्यक्ष मंगू कुड़ियम पिता भीमा कुड़ियम उम्र 45 निवासी पटेलपारा गदामली थाना जांगला व एक लाख रुपये का ईनामी आरपीसी बिरियभूमि डालेर, जनताना सरकार अध्यक्ष रामसाय माड़वी पिता दोसल माड़वी उम्र 41 निवासी डोंगरीपारा डालेर थाना भैरमगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


पकड़े गये नक्सलियों 20 अप्रैल 2024 को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के केशकुतुल के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने व आईईडी ब्लास्ट करने की घटना में शामिल थे। संगठन में दोनों 10 से 15 सालों से सक्रिय रूप से कार्यरत है। भैरमगढ़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद दोनो को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed