फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Three women players from Bijapur selected for All India Inter University Softball Women Championship

Bijapur: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल महिला चैंपियनशिप के लिए बीजापुर की तीन महिला खिलाड़ियों का चयन

Sat, 01 Jun 2024 05:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क,बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 01 Jun 2024 05:19 PM IST
सार

बीजापुर में उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में बीजापुर जिले की 3 महिला सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का चयन शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर की टीम से हुआ है। 

विज्ञापन
Three women players from Bijapur selected for All India Inter University Softball Women Championship
तीन महिला खिलाड़ियों का चयन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में बीजापुर जिले की 3 महिला सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का चयन शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर की टीम से हुआ है। उक्त प्रतियोगिता पंजाब के फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी में 4 से 8 जून तक आयोजित होगी। जिसमें बीजापुर जिले के शासकीय वेंकटराव कॉलेज की 3 खिलाड़ी ज्योति हेमला,रेणुका उधे व कविता हेमला का चयन किया गया हैं। 

विज्ञापन

 

वही दंतेवाड़ा शासकीय महेंद्र कर्मा महाविद्यालय से मांडवी शांति, भुक्ष्मी मौर्य, साम कती दुर्गेश्वरी, भारती कुंजाम ममता, धृतिण निषाद, पुनम भारती, प्रिती पटेल शामिल है। युनिवर्सिटी टीम के मैनेजर शासकीय दंतेवाड़ा कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर मारूति नंदन मरकाम है। पहली बार बस्तर यूनिवर्सिटी की महिला सॉफ्टबॉल टीम यूनिवर्सिटी गेमस में खेलने जाएंगी। बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडे व जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने प्रभारी खेल अधिकारी कॉलेज के प्राचार्य खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, उन्हें बधाई दी है। वहीं खिलाड़ियों के साथ जिले के श्रम निरीक्षक एवं बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी के अंतरराष्ट्रीय कोच सोपान कर्णेवार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed