{"_id":"67c07fdaac5f2762640a856f","slug":"three-naxalites-including-two-with-a-reward-of-rs-1-lakh-each-surrendered-this-year-45-maoists-have-surrender-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: एक-एक लाख के दो इनामी समेत तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इस साल अब 45 माओवादियों ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: एक-एक लाख के दो इनामी समेत तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इस साल अब 45 माओवादियों ने किया सरेंडर
Thu, 27 Feb 2025 08:38 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 27 Feb 2025 08:38 PM IST
सार
बीजापुर में गुरुवार को तीन इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उक्त नक्सलियों में से दो पर एक एक लाख इनाम घोषित है। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक सरेंडर करने वाले नक्सलियों की संख्या 45 हो गई है।
विज्ञापन
माओवादियों ने किया सरेंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर में गुरुवार को तीन इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उक्त नक्सलियों में से दो पर एक एक लाख इनाम घोषित है। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक सरेंडर करने वाले नक्सलियों की संख्या 45 हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को एक लाख के इनामी पीडिया आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष लक्खू कारम उर्फ गुंडा पिता सुकलु कारम उम्र 45 निवासी पीडिया गोटोड़पार, एक लाख इनामी पीडिया आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष सुखराम अवलम पिता सोमलु अवलम उम्र 30 निवासी गोटोड़ पारा पीडिया व कमकानार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन डिप्टी कमाण्डर नरसू बोडडू उर्फ नेती पिता लक्षमैया बोड़डू उम्र 26 निवासी कमकानार तेलगा पारा थाना गंगालुर शामिल है।
विज्ञापन
लक्खू कारम वर्ष 1996 से नक्सल संगठन में सक्रिय रहा। वही सुखराम अवलम वर्ष 2005 से तथा नरसू बोड़डू वर्ष 2008 से सक्रिय रहे। उक्त तीनों नक्सली कई वारदातों में शामिल रहे है। सरेंडर करने वाले उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25 - 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि नगद दी गई।
विज्ञापन