{"_id":"69e4cdde8903d7fa0604969b","slug":"tenduyen-ke-hamale-se-do-gramin-ghayal-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4184961-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: दो अलग-अलग जगहों पर तेंदुए का हमला, दो ग्रामीण घायल, उपचार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: दो अलग-अलग जगहों पर तेंदुए का हमला, दो ग्रामीण घायल, उपचार जारी
Sun, 19 Apr 2026 08:00 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क,बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क,बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 08:00 PM IST
सार
बीजापुर में दो अलग अलग जगहों पर आज तेंदुए के हमले में दो ग्रामीण घायल हो गए है। घायलों का इलाज कुटरू अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
विस्तार
बीजापुर में दो अलग अलग जगहों पर आज तेंदुए के हमले में दो ग्रामीण घायल हो गए है। घायलों का इलाज कुटरू अस्पताल में चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहला मामला घटना इदवाड़ा का है, जहां सुबह करीब 4 बजे लक्ष्मण वेको पर तेंदुए ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
वे किसी काम से घर से बाहर निकले थे, तभी अचानक तेंदुआ उन पर झपट पड़ा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम डोडूम में तेंदुआ ने महुआ बीनने जंगल गए ग्रामीण शंकर पोयम पर भी हमला कर दिया। इस हमले में वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। लगातार दो घटनाओं के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। इधरघटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन