फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Target to make 20 thousand children literate Ulas centers will be opened in every village in Bijapur

Bijapur: 20 हजार बच्चों को साक्षर बनाने का लक्ष्य, गांव-गांव खुलेंगे उल्लास केंद्र, ये पूरा कार्यक्रम

Sat, 02 Mar 2024 05:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Mar 2024 05:27 PM IST
सार

बीजापुर में जिले में साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में बीस हजार असाक्षरों को साक्षर  बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Target to make 20 thousand children literate Ulas centers will be opened in every village in Bijapur
20 हजार बच्चों को साक्षर बनाने का लक्ष्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में जिले में साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में बीस हजार असाक्षरों को साक्षर  बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए ट्रेनिंग से लेकर अन्य तैयारी कर ली गई हैं। आने वाले दिनों में काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

कलेक्टर अनुराग पाण्डे के नेतृत्व में जन-जन साक्षर कार्यक्रम होंगे। 2027 तक शत-प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार को सौंपी गई है। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण बीजापुर के जिला परियोजना अधिकारी विजेंद्र राठौर ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को साक्षर बनाने के लिए गांव-गांव में उल्लास केंद्र शुरू किए जाएंगे।  

विज्ञापन

 

 

स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से सभी को साक्षर करने का एक्शन प्लान बनाने राज्य स्तरीय तीन  दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 26 से 28 फरवरी को रायपुर में किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से  उल्लास केंद्र स्कूलों में प्रारंभ किए जाएंगे व स्वंयसेवी की जिम्मेदारी शिक्षको,स्कूल कॉलेज के बच्चों,एन.सी.सी.के छात्र,डाइट के प्रशिक्षार्थी,महिला बाल विभाग के बीजादूतीर एवं प्रेरकों को सौंपी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राठौर के मुताबिक कार्यक्रम के तहत जिले में 20 हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस केन्द्र में शिक्षार्थी को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के साथ-साथ महत्वपूर्ण जीवन कौशल,व्यवसायिक कौशल विकास,बुनियादी शिक्षा एवं सतत शिक्षा दी जाएगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed