फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Suresh Chandrakar got a big responsibility he was made the observer of Maharashtra Navapur assembly in Bijapur

Bijapur: सुरेश चंद्राकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गये महाराष्ट्र के नवापुर विधानसभा के आब्जर्वर

Mon, 11 Nov 2024 07:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Nov 2024 07:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्राकर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एआईसीसी ने सौपी है।

विज्ञापन
Suresh Chandrakar got a big responsibility he was made the observer of Maharashtra Navapur assembly in Bijapur
सुरेश चंद्राकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्राकर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एआईसीसी ने सौपी है। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एससी,एसटी आदिवासी कांग्रेस के चेयरमैन के राजू, एससी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, छत्तीसगढ़ एस सी कांग्रेस प्रभारी पवन रात्रे,पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज,एस सी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार अंचल की अनुशंसा पर एआईसीसी के द्वारा बीजापुर निवासी एससी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्राकर को उनकी कुशल कार्यशैली को देखते हुए महाराष्ट्र के नवापुर विधानसभा जो नंदुरबार जिले की प्रमुख सीट है, यहां से वर्तमान में कांग्रेस पार्टी से कृष्णकुमार सुरूप सिंह नायक विधायक हैं जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने पुनः मैदान में उतारा है। जिनके चुनाव आब्जर्वर की मुख्य जिम्मेदारी सुरेश चंद्राकर को सौपी गई है।

विज्ञापन


इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सुरेश चंद्राकर ने गांधी परिवार एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने व कांग्रेस प्रत्याशी को पुनः जीत दिलाने की बात कही है। वहीं चंद्राकर को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से बीजापुर जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भी सुरेश चंद्राकर ने अपनी राजनीतिक कुशलता का परिचय देकर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में अहम योगदान दिया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed