फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Sunrise Jagdalpur defeated RCB in final of tennis ball cricket tournament in bijapur

टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट: सनराइजर जगदलपुर ने किया विधायक कप पर कब्जा, आरसीबी को नौ विकेट से दी शिकस्त

Tue, 06 Jun 2023 05:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Jun 2023 05:31 PM IST
सार

विधायक विक्रम मंडावी ने सभी 64 टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि, खेल एक दूसरे को जोड़ता है। हार व जीत से निराश न होते हुए बेहतर खेल के प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। आने वाले समय में आवापल्ली और भोपालपटनम में भी रात्रिक़ालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
Sunrise Jagdalpur defeated RCB in final of tennis ball cricket tournament in bijapur
विजेता टीम को कप देते विधायक विक्रम मंडावी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हो रहे डे-नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में सन राइजर जगदलपुर की टीम ने विधायक कप पर कब्जा जमा लिया। सन राइजर टीम ने फाइनल मुकाबले में आरसीबी को नौ विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही भैरमदेव स्पोर्ट्स क्लब की ओर से हो रही इस प्रतियोगिता का समापन हो गया। विजेता और उपविजेता टीमों को क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई कर उन्हें बधाई दी। 

विज्ञापन


भैरमगढ़ में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टॉस विधायक विक्रम मंडावी ने किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी आरसीबी भैरमगढ़ की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट खोकर मात्र 64 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में सनराइजर जगदलपुर की टीम ने पांच ओवर में ही एक विकेट खोकर जीत अपने नाम कर ली। विजेता टीम को विधायक मंडावी की ओर से 1,11,000 रुपये व कप और उप विजेता टीम को नगर पंचायत भैरमगढ़ की अध्यक्ष सुखमती मांझी की ओर से 51,000 रुपये प्रदान किए गए। 
विज्ञापन


विधायक विक्रम मंडावी ने सभी 64 टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि, खेल एक दूसरे को जोड़ता है। हार व जीत से निराश न होते हुए बेहतर खेल के प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। विक्रम मंडावी ने यह भी कहा की आने वाले समय में आवापल्ली और भोपालपटनम में भी रात्रिक़ालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए विधायक विक्रम मंडावी ने भैरमगढ़ नगरवासियों एवं भैरमदेव स्पोर्ट्स क्लब का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed