फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Security forces got success 12 Naxalites arrested from Jangla and Mirtur area were involved in many incidents

Bijapur: सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, जांगला और मिरतुर इलाके से 12 नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में रहे शामिल

Mon, 03 Jun 2024 07:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 03 Jun 2024 07:11 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत जांगला व कुटरू थाना की संयुक्त कार्यवाही में बेंचरम व बड़ेतुंगाली से 1 लाख के इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष बोटी माड़वी पिता नंदो माड़वी उम्र 36 निवासी मावलीपारा बेंचरम को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Security forces got success 12 Naxalites arrested from Jangla and Mirtur area were involved in many incidents
12 नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के मिरतुर और जांगला थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों ने छसबल कंपनी कमाण्डर की हत्या, जिओ टावर में आगजनी सहित अन्य वारदातों में शामिल रहे 12 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत जांगला व कुटरू थाना की संयुक्त कार्यवाही में बेंचरम व बड़ेतुंगाली से 1 लाख के इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष बोटी माड़वी पिता नंदो माड़वी उम्र 36 निवासी मावलीपारा बेंचरम को पकड़ा गया है। वह वर्ष 2012 से नक्सल संगठन में सक्रिय रहा। जनताना सरकार उपाध्यक्ष बुदरू वाचम पिता पाण्डु वाचम उम्र 40 निवासी मावलीपारा बेंचरम वर्ष 2015 से सक्रिय। 

विज्ञापन

 

छसबल कंपनी कमाण्डर दरभा की हत्या में शामिल 20 हजार के उद्दोषित इनामी मिलिशिया सदस्य मुन्ना राम पोडियामी पिता पायको पोडियामी उम्र 29 निवासी डोंगरपारा जैगुर वर्ष 2015 से सक्रिय। इसकी गिरफ्तारी के लिए बस्तर आईजी ने 20 हजार का इनामी था। मिलिशिया सदस्य पोदिया मुडामी पिता सन्नू मुडामी उम्र 30 निवासी डोंगरी पारा बेंचरम वर्ष 2005 से सक्रिय। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मिलिशिया सदस्य रामलू उरसा पिता आयतु उरसा उम्र 35 निवासी पटेलपारा बड़े तुंगाली। वर्ष 2022 से सक्रिय मिलिशिया सदस्य बिज्जा उरसा पिता मासा उरसा उम्र 23 निवासी पटेलपारा वर्ष 2023 से सक्रिय। वही मिरतुर थाना क्षेत्र के केतुलनार व एड्समेटा के बीच नाला के पास 3 नक्सली एवं 3 विधि से संघर्षरत बालकों को घेराबंदी कर पोमरा आरपीसी सीएनएम सदस्य संतीश मरकाम पिता सोमलू मरकाम उम्र 25 निवासी जप्पेमरका वर्ष 2018 से सक्रिय। 


गंगालुर एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्य शांति पोटाम पिता सुक्कू पोटाम उम्र 20 निवासी पेरमापारा पुसनार। वर्ष 2013 से सक्रिय। गंगालुर एरिया कमेटी पार्टी सदस्या रीना ओयाम पिता लखमू ओयाम उम्र 20 निवासी स्कूल पारा पेद्दाजोजेर वर्ष 2015 से सक्रिय है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से शासन विरोधी नारे, बहिष्कार, जन विरोधी नारों व बंद के आव्हान के पाम्पलेट व बैनर बरामद किया गया। 


इसके साथ ही विधि से संघर्षरत दो बालक व एक बालिका को पकड़ा गया हैं। पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ कुटरू व जांगला थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्ययालय में पेश किया गया है। वहीं प्रकरण में पकड़े गए विधि से संघर्षरत बालक व बालिका को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed