फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Security forces conduct major operation recover 16 pressure IEDs and Maoist material in Bijapur

बीजापुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 16 प्रेशर IED और माओवादी सामग्री बरामद, देखें

Sat, 24 Jan 2026 05:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 24 Jan 2026 05:53 PM IST
सार

सर्चिंग अभियान के दौरान, डीआरजी बीजापुर, थाना मद्देड़ और सीआरपीएफ 22वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने नीलमड़गु से बंदेपारा के मध्य जंगल क्षेत्र में जमीन के भीतर छुपाकर रखे गए स्टील कंटेनर और प्लास्टिक बाल्टियों से भारी मात्रा में विस्फोटक और माओवादी सामग्री बरामद की।

विज्ञापन
Security forces conduct major operation recover 16 pressure IEDs and Maoist material in Bijapur
16 प्रेशर IED और माओवादी सामग्री बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। बंदेपारा व नीलमड़गु के मध्य जंगल क्षेत्र में संचालित सर्चिंग अभियान के दौरान, सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा छुपाकर रखे गए 16 प्रेशर IED बरामद किए। ये IED बीयर की बोतलों में लगाए गए थे और इन्हें बीडीएस टीम ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन


विस्फोटक और माओवादी सामग्री का जखीरा
सर्चिंग अभियान के दौरान, डीआरजी बीजापुर, थाना मद्देड़ और सीआरपीएफ 22वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने नीलमड़गु से बंदेपारा के मध्य जंगल क्षेत्र में जमीन के भीतर छुपाकर रखे गए स्टील कंटेनर और प्लास्टिक बाल्टियों से भारी मात्रा में विस्फोटक और माओवादी सामग्री बरामद की। इसमें 784 जिलेटिन स्टीक (लगभग 100 किलोग्राम), 03 बंडल कार्डेक्स वायर, लगभग 350 मीटर काली वर्दी का कपड़ा, 01 किलोग्राम गन पाउडर, 04 वॉकी-टॉकी चार्जर, 04 बैटरी, 02 मोबाइल चार्जर, माओवादी साहित्य, माओवादी वर्दी, पिट्ठू बैग, तेल, साबुन और स्टील कंटेनर जैसी अन्य सामग्री शामिल है।
विज्ञापन


क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान जारी
सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में माओवादियों के विरुद्ध प्रभावी और सतत कार्रवाई जारी है। माओवादी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस बड़ी बरामदगी से माओवादियों के मंसूबों को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिली है। यह कार्रवाई सुरक्षा बलों की सतर्कता और समर्पण का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed