फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Security forces arrested three active Naxalites explosives also recovered in Bijapur

Bijapur: तीन सक्रिय नक्सलियों को सुरक्षा बल के जवानों ने किया किया गिरफ्तार, विस्फोटक भी बरामद

Sun, 29 Sep 2024 07:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 29 Sep 2024 07:23 PM IST
सार

बीजापुर में गंगालुर इलाके से सुरक्षाबल के जवानों ने तीन सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जवानों ने पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे विस्फोटक भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Security forces arrested three active Naxalites explosives also recovered in Bijapur
तीन सक्रिय नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में गंगालुर इलाके से सुरक्षाबल के जवानों ने तीन सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जवानों ने पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे विस्फोटक भी बरामद किये हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना गंगालुर व डीआरजी की संयुक्त पार्टी गंगालुर क्षेत्र के नैनपाल, एड्समेटा व मल्लूर की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। अभियान से वापसी के दौरान नैनपाल व पुलसुमपारा गंगालुर के बीच पुलिस पार्टी को देखकर छिपते हुए भाग रहे तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। 

विज्ञापन


पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम बुधराम कोरसा पिता सुक्कू कोरसा उम्र 26 निवासी गायतापारा मुनगा, छोटू लेकाम पिता मंगू लेकाम उम्र 29 निवासी गायतापारा मुनगा व लखन कुंजाम पिता स्व. हुंगा कुंजाम उम्र 27 निवासी गायतापारा मुनगा थाना क्षेत्र गंगालुर का होना बताया। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री, टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज व प्रतिबंधित संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री बरामद की गई है। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध गंगालुर थाना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में विधिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed